Betul Today Samachar : दो दशक से नहीं सुलझ रहा नाली का विवाद, आरक्षक पर भी हो चुका जानलेवा हमला
Betul Today Samachar: The drain dispute has not been resolved for two decades, a fatal attack has also taken place on the constable
पिता, पुत्र ने कलेक्टर, एसपी से लगाई कार्यवाही की गुहार, न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या की दी चेतावनी
Betul Today Samachar : (बैतूल)। भीमपुर ब्लॉक के दामजीपुरा में दो दशक से नाली के विवाद का निराकरण नहीं होने के चलते आपसी रंजिश बढ़ती जा रही है। पीड़ित पक्ष ने जिला मुख्यालय पर पहुंचकर कलेक्टर, एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। दबंगो की प्रताड़ना से तंग आकर कलेक्ट्रेट पहुंचे पिता पुत्र ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अनावेदक के खिलाफ अगर जल्द कार्यवाही नहीं की जाती है तो वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर होंगे।
शिकायतकर्ता सरफराज पिता वकील अहमद खान निवासी दामजीपुरा ने शिकायत आवेदन में बताया कि वह पिछले 30 साल से दामजीपुरा क्षेत्र में निवास कर रहे हैं पिछले 20 वर्षों से वहां पर निवासरत मुस्ताक अली पिता रज्जाक उन्हें नाली के विवाद में परेशान कर रहा है। इसकी शिकायत जब भी दामजीपुरा चौकी में की जाती है, अपनी दबंगई से अनावेदक द्वारा शिकायत भी हटवा दी जाती है। उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में अनावेदक द्वारा इसी नाली के विवाद के चलते उनके साथ मारपीट की गई।
पूर्व में भी अनावेदक तथा उसके रिश्तेदारों ने तत्कालीन पुलिस आरक्षक खातरकर पुलिस चौकी दामजीपुरा खातरकर से मारपीट की थी और जानलेवा हमला किया था। अनावेदक इस हद तक आ गए हैं कि ऊलजुलूल आरोप लगाकर कलेक्ट्रेट में भी झूठी शिकायत कर रहे हैं। दबंगों द्वारा क्षेत्र में छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है, रात में भी दरवाजा ठोकर परेशान करते हैं।
शिकायत के बाद भी पुलिस नहीं करती कार्यवाही
शिकायतकर्ता का आरोप है कि अनावेदक कई बार विवाद में मुर्गी काटने का छूरा लेकर आया। इसकी शिकायत उन्होंने दामजीपुरा पुलिस चौकी में भी की, लेकिन आज तक अनावेदक के खिलाफ पुलिस द्वारा आमर्स एक्ट की कार्यवाही नहीं की गई। पीड़ित का कहना है कि वह बहुत प्रताड़ित हो चुके हैं, पूरा परिवार दबंग की प्रताड़ना से भयभीत है। कार्यवाही नहीं होती है तो उनके पास आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प नहीं है।



