Betul Today News : जनसेवामित्रों से मिले मुख्यमंत्री चौहान, मां ताप्ती का छायाचित्र किया भेंट
Betul Today News: Chief Minister Shri Chouhan met the public servants, presented the photograph of mother Tapti

Betul Today News : (बैतूल)। सारनी में थर्मल पावर प्लांट का भूमिपूजन व चरणपादुका वितरण कार्यक्रम मे शामिल होने आए प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने ऑफिसर रेस्टहाउस में जिले के जनसेवामित्रो से भेंट की। जहां सीएम श्री चौहान ने जनसेवामित्रो से उनके कार्यप्रणाली के बारे पूछा तथा सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुचाने के लिए जनसेवामित्र जिस लगन व मेहनत से कार्य कर रहे उसकी प्रशंसा की।
इस अवसर पर सीएम फैलो मंदीपसिंह परिहार के मार्गदर्शन में ब्लॉक प्रभात पट्टन के समस्त जनसेवामित्रो की तरफ से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकार कर उन्हें सूर्यपुत्री मां ताप्ती की छायाप्रति उपहार स्वरूप भेंट की। इस मौके पर ब्लाक लीडर कन्हैया अमरुते, अजय सिंह राजपूत, दुर्गेश कुमरे अमरदीप भालेकर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जनसेवामित्र अमरदीप भालेकर व आभार सीएम फैलो मंदीपसिंह परिहार ने व्यक्त किया। जनसेवामित्रों ने कहा कि श्री चौहान ये मुलाकात जनसेवामित्रो में एक नई ऊर्जा का प्रसार करेगी।



