छिंदवाड़ा
Chhindwara News : जन के लिए जन सेवा हियाय द्वारा एशियन आई केयर हॉस्पिटल के सौजन्य से अनु कंप्यूटर टाइपिंग एंड लाइब्रेरी में नेत्र शिविर का आयोजन किया गया
Chhindwara News : Courtesy of Asian Eye Care Hospital, Eye camp was organized at Anu Computer Typing and Library by Jan Seva Hiyay for the public.
Chhindwara News : समाज सेवी संगठन जन सेवा हियाय के द्वारा नेत्र जांच का आयोजन किया गया। AR मशीन की सहायता से आंखों की जांच की गई एवं चश्मो के नंबर बनवाए गए व आंखों की सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।अनु कंप्यूटर टाइपिंग एंड लाइब्रेरी के संचालक से मिली जानकारी के मुताबिक हमारे सेंटर में निशुल्क आई कैंप एवं स्वास्थ्य शिविर लगाया है जिसमें लगभग 216 बच्चों ने अपनी आँखों का चेकअप कराया। स्वास्थ्य शिविर में 50 बच्चों ने अपना स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। जिसमें डॉक्टर मीरा पराड़कर,डॉ राम आमगोरिया,डॉक्टर दीपक ठाकुर,चंद्रकिशोर धुर्वे ने अपनी सेवा दी एवम जन सेवा हिताय टीम अध्यक्ष हर्षा बनोदे तोमर,समाज सेवी अखिल सूर्यवंशी,अरुणा पावर,विनोद कोल्हे,सविता यादव,डॉली जैन,निशा यादव,माधुरी तोमर,अलका शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



