Betul Samachar : तेंदुपत्ता सग्राहकों को जूता-चप्पल, साड़ी वितरित
Betul Samachar: Shoe-slippers, sarees distributed to Tendupatta collectors
Betul Samachar : (बैतूल)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्राम बगडोना हवाई पट्टी (सारनी) में तेंदुपत्ता सग्राहकों को मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना अंतर्गत पानी बॉटल, जूता-चप्पल, साड़ी वितरीत की गई एवं छाता खरीदने के लिये 200 रू. की नगद राशि प्रदान कर योजना अंतर्गत साम्रगी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के उर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर एवं वनमंत्री विजय शाह मौजूद रहे।
वनमंडलाधिकारी दक्षिण बैतूल (सा.) वनमंडल विजयानन्तम टी.आर. (भा.व.से) द्वारा बताया गया कि चरण पादुका योजना अंतर्गत 11007 तेंदुपत्ता संग्राहको को छाता खरीदने हेतु 200 रुपये की राशि उनके खाते में अंतरित की जा चुकी है, आगामी 7 दिवस में संग्राहकों को 10984 जूता, 10997 चप्पल, 13242 साड़ी एवं 11007 पानी बॉटल प्रदान करने का कार्यक्रम वनमंडल अंतर्गत किया जायेगा, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, समिति प्रबंधक, फड़मुंशी के साथ मुख्य वन संरक्षक, वनमंडलाधिकारी, उपवनमंडलाधिकारी, वन परिक्षेत्र अधिकारी एवं शासकीय सेवक भी सम्मिलित रहेंगे।



