Betul CM News : अस्थाई स्वास्थ्य कर्मियों के साथ जल्द होगा न्याय
Betul CM News: Justice will be done soon with temporary health workers
कोविड-19 स्वास्थ्य सेवा संगठन को सीएम ने दिया आश्वासन (Betul CM News)

Betul CM News : (बैतूल)। सारणी प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अस्थाई स्वास्थ्य कर्मियों के साथ जल्द न्याय करने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने अस्थाई स्वास्थ्य कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि मामा निराश नहीं होने देंगे। गौरतलब है कि कोविड-19 स्वास्थ्य सेवा संगठन की टीम ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया था।
संगठन के योगेश सिंह रघुवंशी ने बताया मुख्यमंत्री ने पूरे अपनत्व से कोविड-19 स्वास्थ्य संगठन के पदाधिकारियों को विश्वास दिलाते हुए समस्याओं का जल्द निराकरण करने की बात कही। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 के अस्थाई कर्मचारियों ने पुनःनियुक्ति के विषय में चर्चा के साथ ज्ञापन दिया।
मुख्यमंत्री ने पूरी टीम को बहुत ही नम्रता से आश्वासन दिया कि आपके साथ जल्द न्याय होगा। संगठन के सदस्यों में नवीन निरापुरे, यशवंत डोंगरे, नवनीत बरडे, डॉ.शैलेंद्र सोनी, श्रीमती पूनम बेले, श्रीमती पूजा साहू, डॉ. मनोज वरवड़े सहित कई सदस्य मौजूद रहे। श्री रघुवंशी ने बताया मुख्यमंत्री के आश्वासन, स्वभाव से संगठन की पूरी टीम प्रभावित हुई, संगठन के सभी सदस्य आशा करते है कि जल्द सभी को न्याय मिलेगा।



