छिंदवाड़ा

कांग्रेस सेवादल ने मनाई डॉ. हार्डीकर की पुण्यतिथि

Congress Seva Dal celebrated the death anniversary of Dr. Hardikar

Chhindwara News : कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को कांग्रेस सेवादल द्वारा डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्डीकर कि पुण्यतिथि मनाई गई। कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष सुरेश कपाले ने डॉ. हार्डीकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म कर्नाटक के ग्राम धारवाद हार्डीकर गांव में हुआ था। बचपन से ही हार्डीकर की विचारधारा समाजसेवी की थी। शिक्षा लेने के बाद सेवादल तैयार किया, जो ब्रिटिश सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद कर देश को आजाद कराने में अग्रणी भूमिका निभाने सेवादल संगठन तैयार किया। इसके बाद वे 1913 में अमेरिका गये, 1921 में भारत आये। सन्‌ 1923 में हिन्दुस्तानी सेवादल की स्थापना की, 1928 में झण्डा वंदन की विधि प्रारंभ कर पदयात्रा की शुरूआत की। गांधी उनके विचारधारा को देखकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यसमिति की बैठक वर्ष 1930 में हिन्दुस्तानी को काटकर कांग्रेस सेवादल का नाम दिया। इस अवसर पर राकेश मरकाम, प्रेम उईके, बलराम चौहान, पंचम अमरोदे, महेश गढेवाल, प्रशांत खडक्कार, कमलेश बाढिवा, विनित सोनी, डॉ. शबाना यास्मीन खान, सीमा शुक्ला, तुलसा प्रसाद, करिश्मा डेहरिया, रेनु तिवारी, रेखा मालवीय, निर्मला पहाड़े, पार्वती मसकोले, सन्नो कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित हुए।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button