बैतूल

Betul Samachar : देवठान के कट्टर भाजपा समर्थकों ने थामा कांग्रेस का हाथ

Betul Samachar: Devthan's staunch BJP supporters join hands with Congress

भाजपा मंडल महामंत्री जितेंद्र यादव के चाचा कांग्रेस में शामिल, विधायक निलय डागा ने पार्टी का पटका पहनाकर किया स्वागत

Betul Samachar : देवठान के कट्टर भाजपा समर्थकों ने थामा कांग्रेस का हाथ

Betul Samachar : (बैतूल)। विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आते ही टिकट की आस छोड़ चुके कई भाजपा नेता कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता अपनी महत्वाकांक्षा पूरी करने के लिए दल बदल रहे हैं। इस सियासी उठापटक और दल बदलने के दौर के बीच एक और बड़ी खबर आई है।

शुक्रवार को बैतूल विधानसभा के देवठान से बीजेपी मंडल महामंत्री के चाचा राजू राजाराम यादव ने विधायक निलय डागा की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ली। उनके साथ देवठान के बीजेपी नेता राजाराम यादव, अंगद यादव, रामकिशोर कहार भी कांग्रेस में शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस कार्यकर्ता मुकेश यादव, संदीप यादव, राहुल राठौर के द्वारा इन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलवाई गई। विधायक निलय डागा ने पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। विधायक ने कहा 2018 में ही जनता का भाजपा से विश्वास उठ गया था। पिछले वर्षों में चुनाव व उपचुनाव हुए सब में कांग्रेस पर ही लोगों ने भरोसा जताया है। ऐसा विश्वास है कि आगे भी जनता कांग्रेस पर ही भरोसा जताएगी। वर्तमान में, सरकार और प्रशासन पर कोई भरोसा और विश्वास नहीं है। जनता का वर्तमान राज्य सरकार पर से पूर्ण विश्वास उठ गया है।

बीजेपी में बुरी तरह से मची हुई है भगदड़

Betul Samachar : देवठान के कट्टर भाजपा समर्थकों ने थामा कांग्रेस का हाथकांग्रेस विधायक निलय डागा का कहना है कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में भाजपा के लोग कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। बैतूल जिले सहित पूरे प्रदेश में कई भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल हुए हैं। भाजपा में बुरी तरह से भगदड़ मची हुई है।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार भाजपा के समर्थकों का इस तरह से बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल होना बीजेपी के लिए आने वाले समय में मुश्किल खड़ी कर सकता है। जब इस तरह से किसी पार्टी के नेता दल छोड़ते हैं तो चुनाव से पहले उस पार्टी के लिए नेगेटिव माहौल बनता है। राजनीतिज्ञों की मानें तो जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आएंगे नेताओं के दल बदलने का सिलासिला तेज होगा।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button