छिंदवाड़ा

Chhindwara News : लाड़ली बहनों की राशि में 250 रुपए का इजाफे के साथ मात्र 450 रुपए में मिलेगा रसोई गैस का सिलेंडर

Chhindwara News : LPG cylinder will be available in just Rs 450 with an increase of Rs 250 in the amount of dear sisters

Chhindwara News : भोपाल के जम्बूरी मैदान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बहनों और भांजियों के लिए उपहारों की झड़ी लगा दी। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती गरिमा प्रतीक दामोदर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि बहन सबसे सुरक्षित अपने भाई के साथ होने पर महसूस करती है चाहे भाई कितना भी छोटा हो फिर हमारे भाई तो प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं। उन्होंने कहा कि हमारे शिवराज भैया ने लाडली बहनों के लिए घोषणा करते हुए कहा कि अब प्रदेश की लाडली बहनों को सरकार आजीविका मिशन से जोड़ेगी और महिला समूहों को मात्र 2 प्रतिशत ब्याज पर ऋण दिया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कहा कि बहनों को स्ट्रीट वेंडर और मुद्रा योजना में जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध होगा। छात्राओं को हायर सेकेंडरी ही नही कालेज तक की शिक्षा “मुफ्त” होगी। कालेज की फीस सरकार देगी। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह ने निर्णय लिया है कि महिलाओं को सरकारी सर्विस में भी प्रतिनिधित्व दिया जाएगा और प्रदेश में सरकारी सर्विस के 35 प्रतिशत पदों पर महिलाओं की नियुक्ति होगी। महिलाओं के नाम “संपत्ति” खरीदने पर मात्र 1 प्रतिशत स्टाम्प शुल्क लगेगा। जिन परिवारों के पास स्वयं का मकान नही है उन परिवारों में महिलाओं को गांवो में निशुल्क प्लाट भी दिए जाएंगे। शहरी क्षेत्रों में भी सस्ते मकान बनाकर उपलब्ध कराए जाएंगे। बहनों को सस्ती बिजली देने की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बढे हुए बिजली बिल वापस लिए जाएंगे। सितंबर में ये बिल जीरी ही जाएंगे और हर महीने केवल सौ रुपया का बिल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिवराज सिंह ने घोषणा की किए हैं कि प्रदेश में अब 20- 25 मकानों वाले मजरों- टोलों में भी बिजली पहुंचाई जाएगी इसके लिए 900 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम और सशक्त बनाने के लिए प्रदेश की सरकार हर सक्षम कदम उठा रही है। श्री साहू ने कहा कि शिवराज सिंह जी ने पुलिस की भर्ती में भी बेटियों की भर्तियां 30% से बढ़ाकर 35% कर दिए है। शिक्षकों की भर्ती में 50%महिलाओं को स्थान मिलेगा। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में सवा करोड़ से ज्यादा महिलाए हितग्राही है। योजना का दायरा बढ़ाकर 23 से 21 वर्ष कर 4 लाख 77 हजार से ज्यादा और महिलाओं को भी जोड़ा गया है। योजना में 1 लाख 26 हजार ट्रेक्टर स्वामी परिवार की महिलाओं को भी जोड़ा जा रहा है। योजना में पूर्व में 23 से 60 वर्ष की लगभग 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं को एक हजार रूपये प्रति माह उनके खातों में अंतरित किए गए है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने योजना के लिए पात्रता की आयु सीमा को 23 वर्ष से घटाकर 21 वर्ष तथा ऐसी महिलाएँ जिनके परिवार में ट्रेक्टर है को भी योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है। इसमें प्रदेश की 4 लाख 77 हजार 199 महिलाएँ लाभ पाने के लिए पात्र हो गई है। जिनके परिवार में टेक्टर होने के कारण आपत्र थी ऐसी 1 लाख 26 हजार 80 महिलाएँ भी अब लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू एवं भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती गरिमा दामोदर ने कहा कि महिलाओं के लिए सहरदायी योजनाएं लाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जिला भाजपा कार्यालय छिंदवाड़ा में गाजे-बाजे के साथ एवं मिष्ठान खिलाकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, भाजपा महिला मोर्चा श्रीमती गरिमा प्रतीक दामोदर, नेता प्रतिपक्ष विजय पांडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, दारा जुनेजा, रेखा श्रीवास्तव, ममता ठाकुर, माया बंदेवार, लीला बजोलिया, मीना दुबे, अनिता शर्मा, शिल्पा माईकल पहाड़े, संगीता उईके, रेखा लाडे, बबीता निर्मलकर, मनीष ढवाले, फुलेश सूर्यवंशी, नीलू क्षेत्रीय, ममता डोंगरे, नीतू सराठे, अमिता बरैया, वंदना भटपगार, प्रतिभा कपाले, सविता शिवहरे, भागवंती सूर्यवंशी सहित उपस्थित महिलाओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान धन्यवाद देकर आभार माना ।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button