Voter Awareness Campaign : ग्रामीणों को मतदान करने के लिए किया जागरूक
Voter Awareness Campaign : Villagers made aware to vote
ब्लॉक चिचोली के ग्राम हरदू में संपन्न हुआ मतदाता जागरूकता अभियान
ब्लॉक समन्यवक पुलकित जावलकर ने ग्रामीणों को मताधिकार की दी जानकारी
Voter Awareness Campaign : (बैतूल)। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जन सेवा मित्रों ने सोमवार को चिचोली ब्लॉक के ग्राम पंचायत हरदू में ग्रामीणों को मताधिकार की जानकारी दी। वहीं नए मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया। ब्लॉक समन्यवक पुलकित जावलकर ने रिसर्च एसोसिएट मनदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि मतदान करना सभी का अधिकार है। हर व्यक्ति मतदान में अवश्य भाग ले।
अगर किसी का नाम सूची में नहीं है तो वह नाम शामिल कराए। सरकार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि मतदाता भारतीय लोकतंत्र में बहुत महत्वपूर्ण है। हर व्यक्ति मतदाता बनकर मतदान करे और लोकतंत्र का धर्म निभाए। यह सभी की जिम्मेदारी है। जिनके नाम सूची में नहीं हैं वह नाम शामिल करा लें। इस अवसर पर ग्रामीणों ने मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने की शपथ ली।
ग्रामीणों को बताया गया कि सभी को अपने मत का प्रयोग करके अपनी मनपसंद सरकार चुनने का अधिकार है। इसलिए लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हर मतदाताओं को बिना भेदभाव जाति धर्म से ऊपर उठकर बिना लालच की एक ईमानदार नेता चुनने का अधिकार है।
दिव्यांगो का भी हुआ सर्वे
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत पूर्व सरपंच कैलाश उइके, जनपद सदस्य सपना इवने, सचिव, बीएलओ उपस्थित थे। जागरुकता अभियान के तहत दिव्यांगो का भी सर्वे किया गया ताकि चुनाव के दिन दिव्यांग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। इसके साथ ही स्कूल में पहुंचकर विद्यार्थियों को मतदान का महत्व बताकर परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगो को मतदान के लिए प्रेरित करने की समझाइश भी दी।
स्कूल परिसर में किया पौधारोपण (Voter Awareness Campaign)
इसी के साथ पर्यावरण को बचाए रखने के उद्देश्य से शुद्ध वायु, स्वच्छ सुंदर परिवेश हेतु स्कूल परिसर में पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में जनसेवा मित्र संयम राठौर, विकास आर्य, संजू सलामे, दीपक उईके, आशीष विश्वकर्मा, आशिक इवने, सौरभ राठौर, तुषार देशमुख, शिवकिशोर, संतोष, अस्वदीप यादव, सोनिका तीडगाम, सलिता कवडे, कल्पना पुंडे, वंदना इवने, चेतना आर्य, भुवनेश्वरी कारे, कल्याणी खोबरे, प्रिया आर्य, साधना सेलुकर, पुष्पलता यादव, आशिता राठौर, निकिता सिरसाम उपस्थित रहे।



