छिंदवाड़ा

Chhindwara News : छोटा बाजार में मनेगा श्री कृष्ण जन्मउत्सव 07

Chhindwara News :Shri Krishna Janm Utsav will be held in Chhota Bazar 07

Chhindwara News : श्री राम मंदिर छोटी बाजार में स्थित श्री कृष्ण मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्ठमी महामहोत्सव 07 सितंबर गुरुवार को बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा सत्य धर्म मंडल ट्रस्ट के प्रवक्ता कृष्णा सेठिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री राम मंदिर में स्थित श्री कृष्ण मंदिर में भगवान का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से स्वर्णकार समाज के सहयोग से मनाया जायेगा गुरुवार को मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं रात्रि में 10 बजे से सत्य धर्म रामायण मंडल के द्वारा भगवान कृष्ण के सुंदर भजनों की प्रस्तुति होगी 11 बजे से भगवान का पूजन मंत्रोउच्चरणों से मंदिर पुजारी पंडित नंदकिशोर शास्त्री द्वारा,रात्रि 12 बजे नंद घर आनंद भयो,हाथी घोड़ा पालकी के जयघोष , आतिशबाजी ,ढोल ,नगाड़ों, करतल ध्वनि के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमुदाय के द्वारा भगवान की महाआरती कर पंजीरी प्रसाद ,चरणामृत,दही प्रसाद का वितरण किया जायेगा स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष श्री हरिओम सोनी ने सभी सामाजिक बंधुओं,श्रद्धालुओं से भगवान के जन्मोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थति की अपील की है मंच में भगवान कृष्ण की सुंदर झांकी सजायी जायेगी। सत्य धर्म मंडल ट्रस्ट एवं स्वर्णकार समाज सभी श्रद्धालुओं माताओं बहनों से निवेदन करता है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पूण्य लाभ उठाएं।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button