छिंदवाड़ा

Chhindwara News : आरोग्य हेल्थकेयर को इलाज में उच्च गुणवत्ता प्रदान करने पर मिला NABH सर्टिफिकेट

Chhindwara News : Arogya Healthcare gets NABH certificate for providing high quality of treatment

Chhindwara News : परासिया रोड स्थिति जिले का सर्वश्रेष्ठ आरोग्य हेल्थकेयर हॉस्पिटल, ने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिए नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (NABH) द्वारा प्रमाणन प्राप्त किया है।हॉस्पिटल के डारेक्टर दीपक खंडेलवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ,NABH सर्टिफिकेट के साथ आरोग्य मल्टिकेअर अब भारत के उन अस्पतालों में शामिल है, जो गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने और रोगियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। “यह उल्लेखनीय उपलब्धि हमारे रोगियों को असाधारण गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने और रोगी देखभाल और सुरक्षा में उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए हमारी अथक प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। यह दर्शाता है कि हमारे अस्पताल ने कड़े मानदंडों को पूरा किया है और रोगी देखभाल, सुरक्षा प्रोटोकॉल और नैतिक प्रथाओं के पालन के मामले में एनएबीएच के कठोर मानकों का अनुपालन किया है। बता दे कि आरोग्य हॉस्पिटल जिले का एकमात्र हॉस्पिटल है जाना जिले की सर्वप्रथम सर्वसुविधायुक्त कार्डिक यूनिट स्थापित है।इस कार्डिक यूनिट में एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा की जाती है।आरोग्य हॉस्पिटल में छिन्दवाड़ा सहित आस पास के जिलों से भी लोग अपने हृदय संबंधी रोगों का उपचार करवाने आते है।अभी तक हजारों मरीज यंहा एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी करवा कर स्वस्थ लाभ प्राप्त कर चुके है। इसके अलावा जिले की एकमात्र ट्रामा यूनिट भी माइनर ओपरेशन थियेटर के साथ भूतल पर उपलब्ध है। इसके साथ साथ पॉइजन यूनिट क्रिटिकल केअर यूनिट,डायलेसिस सुविधा,आयुष्मान योजना के तहत इलाज में छूट,आदि की सुविधा भी आरोग्य हेल्थकेयर में उपलब्ध है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button