Chhindwara News : इंदिरागाँधी शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में मनाया गया शिक्षक दिवस छात्र-छात्राओं ने किया शिक्षकों का सम्मान।
Chhindwara News : Teacher's Day was celebrated in Indira Gandhi Government Polytechnic College. Students honored the teachers.
Chhindwara News : हमारे जीवन मे शिक्षक की एक बहुत बड़ी भूमिका रहती है,कहते है शिक्षक ही हमारे जीवन के पथ को मजबूत बनाता है।जिसके जीवन मे शिक्षक रूपी गुरु का आशीर्वाद मिल जाये उसका जीवन धन्य हो जाता है। शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षकों को सम्मान करना हम सब का मौलिक एवं नैतिक कर्तव्य बनता है।इसी परिप्रेक्ष्य में धरमटेकड़ी पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पीछे इंद्रागाँधी शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा कॉलेज में 5 सितंबर को डॉ.राधा कृष्ण सर्वेपल्ली को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया,जिसमे मुख्य रूप से कॉलेज प्रिंसिपल श्री एस.एस.बघेल,मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट डॉ.आलोक कुमार यादव,श्री राकेश कावरे, श्रीमती नीलम खासकलम,सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ को फूलमाला और श्रीफल देकर सम्मान किया गया।श्री एस.एस.बघेल सर ने बताया कि हमारे लिए यह दिन बहुत ही गौरव का दिन है।और कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा हमारा इस प्रकार सम्मान हमारे लिए सौभाग्य की बात है,कॉलेज में छात्र-छात्राओं का इस प्रकार के कार्यक्रम में शामिल होना शिक्षकों को शक्ति प्रदान करता है।कॉलेज की स्थिति एवं शिक्षा सुधार के लिए शिक्षकों का हाथ ससक्त करने में छात्र-छात्राओं का विशेष सहयोग स्कूल को प्रदान किया जा रहा है एवं यह कार्य निरन्तर चलता रहेगा।कार्यक्रम में इंद्रागाँधी शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज का समस्त स्टाफ सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



