बैतूल

Teacher’s Day Celebration :  शिक्षक ही एक इंजीनियर, एक डॉक्टर, एक वैज्ञानिक के निर्माण की मुख्य नीव: दीक्षित

Teacher's Day Celebration : Teacher is the main foundation for building an engineer, a doctor, a scientist: Dixit

श्री अग्रसेन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में मनाया शिक्षक दिवस

Teacher's Day Celebration :  शिक्षक ही एक इंजीनियर, एक डॉक्टर, एक वैज्ञानिक के निर्माण की मुख्य नीव: दीक्षित

Teacher’s Day Celebration : (बैतूल)। श्री अग्रसेन महाराज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स बैतूल के मांइड्स आय इंटरनेशनल स्कूल विनोबा नगर गंज बैतूल में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 05 सितम्बर 2023 को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्षोउल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुशवाह, जिला परियोजना समन्वयक अधिकारी संजीव श्रीवास्तव, सेवा निवृत्त शिक्षक एवं समाज सेवी पी.सी. सुराना एवं एक्लेिंस स्कूल बैतूल से सेवा निवृत्त प्राचार्य राकेश दीक्षित द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुशवाह द्वारा शिक्षकों को कोल एवं विज्ञान के साथ विद्यार्थियों को शिक्षित कर सफलता के शिखर तक पहुँचाने की प्रेरणा दी गई। इसी श्रृंखला में जिला परियोजना समन्वयक अधिकारी संजीव श्रीवास्तव द्वारा विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षकों का महत्व बताया गया एवं राकेश दीक्षित द्वारा अपने जीवन के अनुभवों को सांझा करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षक की एक मुख्य भूमिका होती है।

शिक्षक ही एक इंजीनियर एक डॉक्टर, एक वैज्ञानिक के निर्माण की मुख्य नीव होता है। बीना शिक्षक के शिष्य को सही दिशा नहीं मिल सकती। इसी श्रृंखला में जिला परियोजना समन्वयक अधिकारी संजीव श्रीवास्तव द्वारा भी कहा गया कि आज चांद तक पहुंचने एवं चांद पर सर्वेक्षण हेतु चन्द्रयान -03 सफलता पूर्वक चांद पर पहुंचा है, तो उसमें भी शिक्षक का ही योगदान है, जो उन्होंने ऐसे वैज्ञानिक का निर्माण किया है और कहा कि कोई शिक्षक हजारों बार अपनी कक्षा में पहुंचा होगा तब जाकर चन्द्रयान अपनी कक्षा में पहुंचा है।

Teacher's Day Celebration :  शिक्षक ही एक इंजीनियर, एक डॉक्टर, एक वैज्ञानिक के निर्माण की मुख्य नीव: दीक्षित
उद्बोधन की श्रृंखला में पी.सी. सुराना द्वारा बहुत ही गंभीर बात कही गई कि शिक्षकों का सम्मान शिक्षकों के द्वारा ही क्यों किया जाता है। क्या समाज में शिक्षक की इतनी भी गरीमा नहीं की शिक्षक दिवस के अवसर पर समाज के अन्य वर्गों द्वारा शिक्षकों का सम्मान किया जाए।

150 शिक्षकों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया

Teacher's Day Celebration :  शिक्षक ही एक इंजीनियर, एक डॉक्टर, एक वैज्ञानिक के निर्माण की मुख्य नीव: दीक्षित

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों का स्वागत संस्था प्रमुख अनिलजी राठौर, अध्यक्ष डॉ.ओ.पी. राठौर एवं सचिव डॉ. रिशांक राठौर द्वारा पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसी श्रृंखला में जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुशवाह एवं जिला परियोजना समन्वयक अधिकारी द्वारा जिले के लगभग 50 से अधिक सेवानिवृत्त शिक्षकों का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

संस्था के संरक्षक अनिल राठौर, डॉ.ओ.पी. राठौर, डॉ. रिशांक राठौर एवं प्राचार्य द्वारा सभी संस्थाओं के लगभग 150 शिक्षकों को स्मृति चिन्ह प्रदाय कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अंतिम श्रृंखला में शिक्षकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी गई जिसमें अनेक सांस्कृतिक गीत, नाटक, नृत्य तथा स्वच्छ भारत मिशन पर प्रस्तुतिया दी गई।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button