BJP Samachar : विजय का मार्ग प्रशस्त करेगें विस्तारक – भंडारी
BJP Samachar: Vistarak will pave the way for victory - Bhandari
भाजपा कार्यालय विजय भवन में विस्तरको से की विस्तृत चर्चा (BJP Samachar)

BJP Samachar : (बैतूल)। उत्तराखण्ड राज्य के पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी ने भाजपा कार्यालय विजय भवन में आयोजित विस्तारकों की बैठक में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि संगठन का विस्तार करने के लिए बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक की जो मजबूत कडी है वह कडी संगठन की भाषा में विस्तारक है। बूथ समिति केन्द्रीय टोली के निर्देशो के हिसाब से कार्य किस तरह कर रही है। यह देखते हुए शक्ति केन्द्रो पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत को समझाते हुए श्री भंडारी ने कहा कि हमारे शक्ति केन्द्र संगठन और मतदाता के बीच सेतू का काम करते है।
आज जब देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार अच्छा काम कर रही है तब आगामी विधानसभा चुनाव जीतने के लिए विजय का मार्ग बतालाने की भूमिका विस्तारको की होगी। जो केन्द्रीय टोली के हिसाब से चल रहे कार्यक्रमो पर नजर रखते हुए आगामी कार्यक्रमो के सफल क्रियान्वयन हेतू बूथ समिति और शक्ति केन्द्रो के बीच समन्वय बनाते हुए पार्टी के कार्यक्रमों को अधिकतम लोगो तक पहुंचाने का काम करेगें पिछले कार्यो की भी समीक्षा करते हुए सभी विस्तारको से श्री भंडारी ने सवाल करते हुए कार्यक्रमों की वास्तविक स्थिती को समझते हुए आने वाले दिनो में कैसे और बेहतर संगठन बनाने के लिए क्या – क्या कार्य किए जाने है उन पर भी बल दिया। साथ ही कहा कि सरकार कल्यणकारी योजनाओं को संचालित कर रही है।
इन योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाने का काम कार्यकर्ताओं को करना है। कार्य करवाने की जिम्मेदारी बडी जिम्मेदारी होती है। यह जिम्मेदारी विस्ताको के हिस्से मे है संगठन का विस्तार विजय के मार्ग को प्रशस्त करेगा। भाजपा में हर कार्यकर्ता के लिए कार्य होता है इस मंत्र के साथ हमें सबके काम समय पर बांटते हुए यह ध्यान रखने की आवश्कता है। कि समय पर संगठन के कार्य पूरे हो वहीं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चेतन भार्गव ने कहा कि संगठन के प्रारूप को समझते हुए पन्ना प्रमुख से लेकर शक्ति केन्द्र तक हर कार्यकर्ता हर पदाधिकारी अपने – अपने काम को पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वाह करे तो आने वाले चुनाव में हमें अप्रत्याशित सफलता मिलेगी यह तय बात है।
श्री भार्गव ने कहा कि मंडल स्तर पर हमे ऐसे कार्यकर्ताओं को भी जोडना है जो पूर्व में पदाधिकारी या कार्यकर्ता रहे है। ऐसे लोगो का अनुभव हमें काम आएगा। नव मतदाताओं को भी पार्टी के सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए मिस्ड कॉल के साथ साथ मतदान केन्द्र के व्हाटएप्प ग्रुप में जोडने की कोशिश लगातार करने की जरूरत को सांझा करते हुए कहा कि आज अधिकांश परिवारों में हमारे हितग्राही है यह हितग्राही हमारे संगठन सदस्य भी बन सकते है। इस पर खास ध्यान देने की आवश्यकता है। चर्चा के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, जिले के सभी पांचो विधानसभा के विस्तारक एवं संयोजक गण मौजूद रहे।



