बैतूल
Betul News : पोला उत्सव के लिए तैयारियां पूर्ण
Betul News: Preparations complete for Pola festival

Betul News : (बैतूल)। सार्वजनिक पोला उत्सव समिति के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार स्व.रतनलाल साहू की स्मृति में 106वां पोला उत्सव 14 सितम्बर, गुरूवार को प्रायमरी स्कूल के सामने मनाया जाएगा।
इस संबंध में आयोजक ओमप्रकाश साहू और नरेश साहू ने बताया कि उत्सव को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं एवं सभी को दायित्व सौंप दिए गए हैं। किशोर साहू और नरेन्द्र साहू ने बताया कि पोला उत्सव को भव्य रूप दिया गया है। व्यापारी संघ, टेंट एसोसिएशन, मां कर्मा साहू समाज, संदीप साहू ने सभी से पोला उत्सव में उपस्थित होने का आग्रह किया है।



