BJP News : पार्टी का जनाधार बढाने में पार्षदों की महत्वपूर्ण भूमिका – बबला शुक्ला
BJP News: Councilors play important role in increasing the party's support base - Babla Shukla
जिला कार्यालय में नगरीय निकायों के भाजपा पार्षदों की बैठक संपन्न

BJP News : (बैतूल)। जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में रविवार की शाम जिले के सभी दस नगरीय निकायों के पार्षदों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, जिला महामंत्री कमलेश सिंह, बैतूल नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर, सारनी नपाध्यक्ष किशोर बरदे द्वारा पार्टी के प्रेरणास्त्रोत महापुरूषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीपप्रज्जवलन कर किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में पार्टी का जनाधार बढाने में हमारे पार्षदों की महत्वपूर्ण भूमिका है। हमे पार्षद के चुनाव में जितना मत मिला उससे 10 प्रतिशत अधिक मत पार्टी को विधानसभा के चुनाव में मिलना चाहिए। वार्ड में पार्षद ही हमारी पार्टी का चेहरा है।
श्री शुक्ला ने कहा कि सभी पार्षद अपने आवास पर या वार्ड में किसी उचित स्थान पर अपना कार्यालय प्रारंभ करें एवं प्रतिदिन दो घंटे समय निर्धारित कर वार्ड के लोगों की समस्याएं सुने। सभी पार्षद बूथ समितियों के साथ बैठक कर चुनाव जीतने की योजना बनाएं।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शुक्ला ने कहा कि कोई ऐसा वार्ड नही जहा पर सैकडों की संख्या में सरकार की योजनाओं के लाभार्थी ना हो। सभी पार्षद लाभार्थीयों से संपर्क करें एवं प्रत्येक वार्ड में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन करें। इस अवसर पर जिले के सभी 10 नगरीय निकायों के भाजपा समर्थित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण बडी संख्या उपस्थित थे।



