Tree Plantation : बैंकर्स व शिक्षक ने रोपे आम के 5 सौ पौधे, हर रविवार लगाते हैं खेतों की मेढ़ों पर पौधे
Tree Plantation: Bankers and teachers planted 500 mango saplings, plant saplings on the ridges of the fields every Sunday

Tree Plantation : (बैतूल)। पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के साथ अपनी व आने वाली पीढी के भविष्य के लिए और कोरोना काल में आक्सीजन की भारी कमी को देखते हुए पचधार निवासी बैंकर्स स्टेट बैंक में कार्यरत अलकेश कुमार झपाटे व शिक्षक मदनलाल डढोरे ने आम के 5 सौं पौधों का खेतों की मेढ़ों पर किया।
इनके द्वारा विगत एक माह से लगातार प्रत्येक रविवार को नर्सरी से स्वयं के व्यय पर खेतों की मेढ़ों पर लगाए जा रहें हैं। बैंकर्स श्री झपाटे ने कहा कि आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा की गांव की मुख्य सडक़ों के बगल में पौधारोपण किया जाए। उन्होने कहा कि व्यक्ति किसी भी व्यवसाय या पेशे का हो उसे अपनी जन्मभूमि के प्रति कर्तव्य का निर्वहन अवश्य करना चाहिए।
जिसके लिए ऐसा कोई कार्य अवश्य करें जिससे समाज लाभांवित हो। श्री डढोरे ने कहा कि वृक्ष मनुष्य का सबसे अच्छा साथी होता है जो हमेशा सिर्फ छाया, फल, जीवनदायिनी आक्सीजन, औषधी आदि देता है। इनके इस प्रयास की ग्रामीणों के द्वारा सराहना की जा रही है। ग्रामीण राधेलाल बनखेड़े व रामकिशोर झपाटे ने कहा कि पर्यावरण के लिए यह किया गया कार्य प्रेरणादायी होने के साथ सराहनीय है।



