बैतूल

Betul Today News : हिंदी प्रभावशाली और मधुर भाषाए 

Betul Today News: Hindi is an influential and melodious language.

हिन्दी पखवाड़ा मनाया

Betul Today News : हिंदी प्रभावशाली और मधुर भाषाए 

Betul Today News : (बैतूल)। हिंदी पखवाड़ा 14 सितंबर से लेकर 28 सितंबर तक नेहरू युवा केंद्र बैतूल द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी तारतम्य में शनिवा विवेकानंद महाविद्यालय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ.कृष्णा खासदेव, डॉ.एसआर गायकवाड, डॉ.नीलिमा उपाध्याय के आतिथ्य में और धनंजय सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में हिंदी के महत्व पर सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। जिसमें भाषण प्रतियोगिता में प्रथम अमृता गोस्वामी, द्वितीय कीर्ति लोनारे व तृतीय स्थान अर्थव राजपूत ने निबंध लेखन प्रतियोगिता में शिवांगी ग्वाल बंसी प्रथम, द्वितीय उमा पंद्राम, तृतीय महक रहे।

विजेताओं को स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र देकर अतिथियों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर एसआर गायकवाड़ ने कहा कि हिंदी हमारी अत्यंत प्राचीन भाषा है। इस भाषा का जन्म ही देव भाषा संस्कृत से हुआ है। जो हमें बोलने व सुनने में अत्यंत मधुर और प्रभावशली लगती है इस अवसर पर नीलिमा उपाध्याय ने हिंदी के महत्व सहित सरकार की पहल जो हिंदी भाषा के क्षेत्र में की जा रही है कि विस्तृत जानकारी दी।

पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी धनंजय सिंह ठाकुर ने दी। का संचालन तुषार यादव ने और आभार राकेश मान्यासे ने व्यक्त किया। इस अवसर पर हेमलता लोखंडे, श्वेता चौबे, पिंकी मोटवानी, ध्यानवी कनाठे, दीक्षा यादव, शिखा तिवारी, आकांक्षा राठौर, डॉ.महेश गुंजेले आदि मौजूद थे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button