Mini Camera : ये है दुनिया का सबसे छोटा कैमरा, साइज है नमक के दाने जितना, खासियत जान आप भी कहेंगे- OMG इतना कुछ
Mini Camera: This is the world's smallest camera, its size is like a grain of salt, after knowing its features you will also say - OMG so much

Mini Camera: कई वैज्ञानिक खोजें रियल न लग कर चमत्कार जैसी लगती हैं। हालाँकि, इसके लिए हम केवल वैज्ञानिकों के कठिन परिश्रम और उनके प्रतिभाशाली दिमाग से ही ऐसी चीजों की खोज कर सकते हैं। कुछ ऐसी ही एक डिवाइस अमेरिका के वैज्ञानिकों ने तैयार (Scientists Developed Smallest Camera)की है। ये डिवाइस है- एक माइक्रोस्कोपिक कैमरा, जो इतना छोटा है कि हाथ पर रखने के बाद भी आसानी से नहीं दिखेगा।
खबर ये भी हैं: Tata Electric cycle : टाटा ने लॉन्च की इलेक्ट्रिक साइकिल, मिल रहे एकदम बाइक जैसे फीचर्स

अगर साधारण भाषा में कहें तो ये सिर्फ नमक के एक दाने के साइज़ (Salt Grain Sized Camera) का है। हालांकि ये अपने आकार से कई हज़ार गुना ज्यादा बड़ी तस्वीरें खींच सकता है। कैमरे का साइज़ सिर्फ आधा मिलीमीटर (Half a MM sized camera) का है और ये कांच से बना हुआ है। आप सोच रहे होंगे कि भला इतने छोटे कैमरे से काम क्या होगा? तो चलिए बताते हैं आपको इसके बारे में पूरी डिटेल्स।
खबर ये भी हैं: Tata Harrier EV : Tata की ये सबसे फाड़ू कार मचा रही बवाल फीचर्स और कीमत भी लाजवाब
साइज़ पर मत जाइए, कमाल है ये कैमरा
कैमरे के साइज़ पर आप मत जाइए क्योंकि ये दिखता छोटा है, पर काम बड़े करता है। Princeton University और University of Washington के रिसर्चर्स ने मिलकर इसे बनाया है और दावा है कि ये 5 लाख गुना बड़ी तस्वीरें कैप्चर कर सकता है।
इस कैमरे से सबसे ज्यादा फायदा मेडिकल के क्षेत्र में होने वाला है क्योंकि छोटे से कैमरे से शरीर के अंदर की चीज़ें देखने में डॉक्टर्स को काफी आसानी होगी। इसके आस-पास की चीज़ों को सुपर स्मॉल रोबोट्स सेंस भी कर सकेंगे और डॉक्टरों को स्टडी में मदद मिल सकेगी। इसे वैज्ञानिक इथान सेंग (Ethan Tseng) ने तैयार किया है, जिनका कहना है कि इसमें 1।6 मिलियन सिलिंड्रिकल पोस्ट हैं।
क्वालिटी ऐसी कि पूछिए ही मत …
कैमरा भले ही छोटा है, लेकिन तस्वीरें वाइड एंगल खिंच सकती हैं और क्वॉलिटी भी बहुत अच्छी होगी। अब तक के माइक्रो कैमरों में तस्वीरों के किनारे धुंधले हो जाते थे और रंगों में भी दिक्कत होती थी लेकिन इस छोटे से कैमरे में ये समस्या नहीं होगी। ये नेचुरल लाइट में बेहतरीन काम करेगा और लेज़र लाइट में भी ज्यादा से ज्यादा गुणवत्ता वाली तस्वीरें दे सकेगा। इसे 120 डिग्री फील्ड व्यू मिलेगा और एक्सटेंडेड फोकस रेंज 3 मिलीमीटर से 30 मिलीमीटर तक होगी। इससे 30 फ्रेम/ सेकंड रिकॉर्ड हो सकेंगे।
खबर ये भी हैं: Nail biting: क्या आप भी दांत से काटते हैं नाखून, ये वीडियो देख हिल जाएगा दिमाग, देखें माइक्रोस्कोप में क्या दिखा





