Betul News : सांवलमेंढा में विद्यार्थियों को सुवचनों से समृद्ध निशुल्क नोटबुक वितरित
Betul News: Free notebooks rich in good words distributed to students in Sawalmendha
छात्रों के लिए शक्तिशाली उपकरण साबित होंगे प्रेरक सुवचन
श्री योग वेदांत सेवा समिति नांदेड़ आकोला ने सावलमेंढा में की पहल

Betul News : (बैतूल)। संत श्री आशारामजी बापू आश्रम की पहल पर श्री योग वेदांत सेवा समिति नांदेड़ और आकोला ने सांवलमेंढा के प्रमुख शिक्षण संस्थानों, नारायण पब्लिक स्कूल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, और कन्या आवासीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए सुवचनों से समृद्ध सुंदर नोटबुक निःशुल्क वितरित किये।
खबर ये भी हैं: Optical illusion Puzzle: तेज दिमाग वाले 10 सेकंड में ढूंढकर दिखा देंगे, तस्वीर में कहां बैठा है पक्षी ?
इस उपहार के साथ ही बच्चों को उनके जीवन में सर्वांगीण विकास के लिए सहायक युक्तियां भी प्रदान की गई ताकि उनका जीवन और भी उज्जवल हो। यह महत्वपूर्ण पहल संत आशारामजी आश्रम नांदेड़ और अकोला आश्रम के संयुक्त प्रयास से पूरे विदर्भ में चलाई जा रही है। इससे छात्र-छात्राओं का मानसिक विकास औरअधिक उचित दिशा में होगा।

खबर ये भी हैं: Chana Masala Recipe: मुंह का स्वाद फीका हो गया हो तो, घर पर बनाएं टेस्टी चटपटे चना मसाले की सब्जी, आसान है रेसिपी
उल्लेखनीय है कि छात्रों के लिए प्रेरक सुवचन शक्तिशाली उपकरण हैं जो छात्रों को एकाग्रता बनाए रखने में सहायता कर सकते हैं। खासकर चुनौतीपूर्ण समय में प्रेरक सुवचनों के उपयोग से छात्रों को विकास की मानसिकता विकसित करने, उनकी शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार करने और बेहतर मानसिक स्वास्थ्य का अनुभव करने में सहायता मिल सकती है।
खबर ये भी हैं: Viral Video : गांव की लड़कियों का डांस देख शर्मा जाएंगी बड़ी-बड़ी डांसर, करोड़ों लोगों ने की तारीफ



