छिंदवाड़ा

Chhindwara News : प्रदेश की बदहाली और बर्बादी के खिलाफ है कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा

Chhindwara News : Congress's Jan Aakrosh Yatra is against the plight and destruction of the state.

Chhindwara News : म. प्र. की बदहाली और बर्बादी की जिम्मेदार प्रदेश की भाजपा सरकार है, जिसे उखाड़ फेंकने के लिये कांग्रेस ने यह जन आक्रोश यात्रा निकाली है। 19 सितम्बर को प्रारम्भ हुई यात्रा म.प्र. की 230 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। छिन्दवाड़ा आगमन पर स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन में स्थानीय कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने यात्रा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी एवं सुरेश जैन ने स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन में पत्रकारों वार्ता को सम्बोधित किया। श्री पचौरी ने कहा कि किसी भी प्रदेश की उन्नति को आर्थिक, सामाजिक, रोजगार व स्वास्थ्य सुविधाओं के आधार पर आंका जाता है। उन्होंने नीति आयोग का हवाला देते हुये कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में मप्र देश में चौथे स्थान पर है। एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार दलित व आदिवासी अत्याचार में प्रदेश नम्बर एक पर है। आर्थिक स्थिति को लेकर कहा कि वर्ष 2014 के पूर्व प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 9 हजार 740 रुपये थी जो आज 7 से 8 हजार रुपये रह गई है। मनरेगा योजना की राशि का 75 प्रतिशत हिस्सा अनुपयोगी कर दी गई है यही हाल अन्य योजनों के मदों का है किसी का मद कहीं और चला जाता है। प्रदेश करोड़ रुपयों के कर्ज में डूबा हुआ है फिर भी शिवराज घोषणायें करने में पीछे नहीं है।

कमलनाथ होंगे मुख्यमंत्री:- श्री पचौरी ने आगे कहा कि सागर में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे यह कह चुके हैं कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री कमलनाथ होंगे। इसके पूर्व में श्रीमती प्रियंका गांधी व सांसद राहुल गांधी भी सार्वजनिक तौर पर कह चुके कि मुख्यमंत्री कमलनाथ होंगे। महिला आरक्षण बिल का मसौदा कांग्रेस सरकार में तैयार हुआ और बिल पेश किया गया, किन्तु पास नहीं हो सका। अभी इसे लाने के पीछे केवल चुनावी मकसद से ज्यादा कुछ नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुये कहा कि 4 करोड़ युवाओं को रोजगार, 2022 तक प्रत्येक नागरिक को घर, प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15 लाख आज तक नहीं आये। यही हाल प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का है वे घोषणायें करते हैं और पूरा करना भूल जाते हैं। प्रत्येक भ्रष्टाचार की होगी जांच:- पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा किये गये पोषण आहार घोटाला, मिड डे मिल घोटाला, आंगनवाबड़ी- नल जल घोटाला, सर्व शिक्षा अभियान घोटाला, शाला त्यागी बालिका घोटाला, महाकाल और मां नर्मदा घोटाला सहित अन्य सभी घोटालों की जांच होगी और दोषियों पर कार्यवाही की जायेगी। भाजपा ने भले ही समस्त रिकॉर्ड आग के हवाले कर दिये, किन्तु अन्य माध्यमों से साक्ष्य जुटाकर इन मामलों में जांच अवश्य होगी।

गाय और गंगा पर राजनीति करती है भाजपा

पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने कहा कि कमलनाथ ने अपने सांसद और केंद्रीय मंत्रीत्व कार्यालय में छिन्दवाड़ा को बहुत कुछ दिया। छिन्दवाड़ा और कमलनाथ एक दूसरे के पर्याय है। भाजपा गाय और गंगा के नाम पर राजनीति करती हैं, लेकिन उनके शासन काल में हमने देखा कि आज प्रतिदिन सड़कों पर गाय कुचल-कुचल कर मर रही है। 1 लाख 17 हजार शिकायत हमें प्राप्त हुई है उसमें सर्वाधिक गाय से सम्बंधित है। छिन्दवाड़ा मॉडल देखकर खुशी हुई। बुंदेलखण्ड के विकास के लिये कमलनाथ के प्रयासों से पैकजे प्राप्त हुआ था किंतु प्रदेश की भाजपा सरकार ने इसमें खूब भृष्टाचार किया और आज बुंदेलखण्ड की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने कहा हरदा से होकर आया हूँ, यहां कमल पटेल सबसे बड़े भ्रष्ट मंत्री है इनके घर से काम तय होते हैं किसे कौनसा काम दिया जाये।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button