Chhindwara News : वार्ड नंबर 25 में सीसी रोड का हुआ भूमि पूजन
Chhindwara News : Bhoomi pujan of CC road in ward number 25
Chhindwara News : आज छिंदवाड़ा नगर निगम क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 25 में नगर निगम नेता प्रतिपक्ष व वार्ड पार्षद श्री विजय पांडे जी के द्वारा साबलेवाडी क्षेत्र में 30 लाख की लागत की सीसी रोड का भूमि पूजन किया गया। भूमिपूजन के पूर्व साबलेवाडी क्षेत्र में विराजित भगवान श्री गणेश के पंडाल में पूजा पाठ एव आरती की गई। श्री पांडे ने बताया कि सन 2001 में जब मध्य प्रदेश में कांग्रेस की बंटाधार दिग्विजय सिंह की सरकार थी वे यहां से पार्षद थे तब यह वार्ड क्रमांक 27 हुआ करता था तब नगर पालिका परिषद छिंदवाड़ा में सभापति रहते हुए 22 वर्ष पूर्व उनके कार्यकाल में ही साबलेवाड़ी की सीसी रोड का निर्माण कराया गया था। पिछले कार्यकाल में कांग्रेस पार्षद ने क्षेत्र में कोई निर्माण कार्य नही करवाये बल्कि पार्षद पति ने ज़रूर बड़ी बड़ी कॉलोनियो में पार्टनर रहते हुए कॉलोनी निर्माण किया। क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं के लिए जो क्षेत्रवासी सालो से परेशान थे विजय पांडे के पार्षद बनने के बाद क्षेत्र की जनता को सुविधाएं उपलब्ध करवाने लगातार काम किया जा रहे है।भूमिपूजन कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर अध्यक्ष वामनराव साबले, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिखर पांडे,नगर निगम इंजीनियर रोहित सूर्यवंशी,प्रवीण कपाले,विश्वनाथ कपाले,चंदू ठाकुर,राकेश कपाले,संदीप साबले,लक्ष्मण सेंगर,आशीष राय,बी.आर.हुलदे,अभिषेक ताम्रकार,सोनू चौरिया,लक्ष्मण वर्मा,हर्षवर्धन सोनी,विजय उइके,तेजस खिरेकर, सुमित दिघेकर,विकास हुलदे,रूपेश खिरेकर,राकेश इवनाती,सारंग खिरेकर,योगेश सोहलिया एवं अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित थे।



