Betul Today News : महिलाएं शासन की किसी भी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगी: सीएम फैलो
Betul Today News : Women will not be deprived of any government schemes: CM Fellow

Betul Today News : (मासोद)। ग्राम पंचायत मासोद ब्लॉक प्रभात पट्टन में जनसेवा मित्रों ने महिला चौपाल का आयोजन किया। कार्यक्रम सीएम फैलो मनदीप सिंह परिहार की उपस्थिति में। कार्यक्रम की शुभारंभ सरस्वती पूजन किया गया।
सभी अतिथियों का जन सेवा मित्र द्वारा शाल और श्रीफल देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर मनदीप सिंह परिहार ने विगत वर्ष से बैतूल जिले में कर रहे अपने कामों के बारे में बताया गया और महिलाओं को सरकार द्वारा मिलने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं कीं जानकारी दी। महिलाओं द्वारा बताई गई समस्याओं को समाधान करने का आश्वासन दिया।
खबर ये भी हैं : Plantation News : गायत्री परिवार ने 120 पौधों का किया रोपण
उन्होने कहा कि महिलाएं शासन हमारा प्रयास है कि महिलाएं शासन की किसी भी योजनाओं से वंचित ना रहें। भाजयुमो जिला अध्यक्ष भास्कर मगरदे ने सरकार द्वारा मिलने वाली योजनाएं जैसी लाडली बहना योजना, लाडली आवास योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना की विस्तृत से महिलाओं को संपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में ग्राम से सरपंच श्रीमती संगीता धोटे, उप सरपंच सचिव आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ग्राम की महिला एवं अन्य जनप्रतिनिधित्व विशेष रूप से मौजूद थे।
खबर ये भी हैं : Funny Jokes: जग्गू की पत्नी अपने शराबी पति को सुधारने के लिए रात को, काले कपड़े पहनकर खड़ी हो गई…….

कार्यक्रम में जिले के ब्लॉक से आए जन सेवा मित्र केशव प्रसाद मस्कोले, नवीन नागले, पुलकित जावलकर, कुणाल वाघमारे, ललित ताईवाड़े, अनिल इवने, संजय कलमे, ब्लॉक प्रभात पट्टन ब्लॉक समन्वयक कन्हैया अमरूते, राहुल कटारे, धीरज पटवारी, अजय सिंह राजपूत, राखी गव्हाड़े, पूनम बारमासे, पूनम साखरे, अमरदीप भालेकर, प्रवीण साहू, दीपा देशमुख, पवन कुमार, पिंटू साहू, साधना बनखेड़े, सीमा साहू, हितेश कोलंकर, रोशन कोकोडे, सीमा उइके, अंकिता मसराम, दुर्गेश कुमरे, प्रशांत लोखंडे विपिन लगावे, मनीषा गावंडे, रवि भराड़े, राकेश इरपाचे, क्रांति देशमुख, अकलेश जगदेव, सुमित बरोदे आदि उपस्थित थे।
खबर ये भी हैं : Soya Chunks Biryani : सोया चंक्स से बनाएं चटपटी बिरयानी, स्वाद होगा ऐसा, जो देखते ही आ जाएगा मुंह में पानी



