Betul News : बैतूल राजपूत समाज ने किया ब्राह्मण पुत्र आदर्श किट्टू अग्निहोत्री का सम्मान
Betul News : Betul Rajput community honored Brahmin son Adarsh Kittu Agnihotri
Betul News : महाराना प्रताप जी की प्रतिमा स्थापना के कार्यक्रम में बैतुल राजपूत समाज ने सामाजिक एकता दिखाते हुए बड़ी धूम धाम से प्रतिमा की स्थापना की इस अवसर पर राजपुर समाज ने युवा साथियो एवं वरिष्ठगणो का सम्मान भी किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष राघव सिंह जी ने बताया की हमारे बीच एक ब्राह्मण पुत्र मौजूद है जो की हर सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ छड़ कर हिस्सा लेता है, उन्होंने किट्टू के बारे के बताया की वह महाराणा प्रताप जी को अपना आदर्श मान कर जिले में गौ रक्षा एवं हिंदुत्व के लिए कार्य करते है। जिसके बाद राजपुर समाज ने किट्टू अग्निहोत्री का सम्मान किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद माननीय हेमंत खण्डेलवाल जी, सांसद डीडी उइके जी, नगर पालिका अध्यक्ष पारवती बारसकर जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष राघव सिंह जी, राजेंद्र सिंह चौहान जी, कांतू दीक्षित जी, हेमा चौहान जी, सौरभ ठाकुर जी, निक्की राजपुर जी, बिट्टू ठाकुर जी एवं अन्य वरिष्ठगण मौजूद रहे।



