Betul News: ग्रीन सिटी माचना नदी में मिला महिला का शव, एसडीईआरफ ने निकाला बाहर, फैली सनसनी
Betul News: Woman's body found in Green City Machna river, SDERF took it out, sensation spread

Betul News: गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रीन सिटी की माचना नदी एनीकेट के सामने नाचना नदी में एक महिला का शव तैरता मिला है। शव ग्रीन सिटी निवासी ही महिला का बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर गंज थाना पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई हैं। इसका खुलासा नहीं हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार गन थाना अंतर्गत आने वाले ग्रीन सिटी की माचना नदी में ग्रीन सिटी निवासी महिला लीना यादव 40 वर्ष का शव आज शाम तैरता मिला। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और गंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम में शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। लीना यादव की किन परिस्थितियों में मौत हुई, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।



