ट्रेंडिंग

Mobile Phone Addiction : अगर आपका बच्चा भी ज्यादा मोबाइल देखता है तो जानिए कैसे छुड़ाएं सेलफोन की लत

Mobile phone addiction: If your child is also very mobile then know how mobile phone addiction occurs.

अगर आपका बच्चा भी ज्यादा मोबाइल देखता है तो, जानिए कैसे छुड़ाएं सेलफोन की लत
Mobile Phone Addiction : अगर आपका बच्चा भी ज्यादा मोबाइल देखता है तो, जानिए कैसे छुड़ाएं सेलफोन की लत

Mobile Phone Addiction : आजकल ज्‍यादातर परिजनों की एक ही शिकायत है कि उनका बच्‍चा मोबाइल फोन के लिए रोता रहता है और उसे इसकी लत हो गई है। बच्‍चों (Children) का मोबाइल फोन से चिपक कर रहना उनकी सेहत, पढ़ाई और शरीर‍िक और मानिसक विकास पर असर कर सकता है। यह बहुत जरूरी है कि बच्‍चों के फोन इस्‍तेमाल करने के समय को कंट्रोल में रखा जाए।

लेकिन बच्‍चों को मोबाइल फोन से दूर रख पाना ही आजकल पेरेंट्स के लिए सबसे मुश्किल काम है। कहीं न कहीं वो खुद भी इसके पीछे का कारण हो सकते हैं। क्‍योंकि ज्‍यादातर पेरेंट्स खुद भी हर वक्‍त मोबाइल (Mobile) पर कुछ न कुछ करते रहते हैं। ऐसे में ऐसे क्‍या उपाय किए जाएं कि बच्‍चों से मोबाइल फोन ज्‍यादा इस्‍तेमाल करने की आदत को छुड़ाया जा सके।

खबर ये भी हैं : Betul Samachar : गर का चहुँमुखी विकास मेरी पहली प्राथमिकता होगी-हेमंत खण्डेलवाल, नगर के टैगोर, गणेश, जवाहर वार्ड में किया सघन जनसंपर्क

बच्चे ज्यादा मोबाइल देखता है तो क्या करें? (How to Keep Children Away From Mobile)

बच्‍चों की फोन की आदत छुड़ाने के लिए ऑर्डर न दें, खुद समझें अगर आपका बच्‍चा आपकी बात मानता है, तो भी उसे फोन ज्‍यादा इस्‍तेमाल करे के लिए ऑर्डर न दें। उसे समझाएं कि अगर वह ज्‍यादा फोन देखेगा तो उसे क्‍या क्‍या नुकसान हो सकते हैं। बच्‍चे को ज्‍यादा मोबाइल इस्‍तेमाल करने के नुकसान बताएं, लेकिन ध्‍यान रहे इसमें झूठी बातें न हों।

खबर ये भी हैं :Betul Crime: आमला के बाजार में नकली नोट चलाते युवक गिरफ्तार, यूट्यूब से नोट बनाना सीखा था

बच्‍चों की फोन की आदत छुड़ाने के लिए डांट नहीं आएगी काम

अगर आप बच्‍चे को डांट रहे हैं तो आप उसे ठीठ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। बच्‍चे जैसे भी हैं उनसे जुड़ा एक सच है जो आपको मानना चाहिए वह यह कि वह आपको देख कर सीख रहा है और आपसे बहुत प्‍यार करता है। इसलिए आप अगर उसे ज्‍यादा फोन इस्‍तेमाल करने पर डांट रहे हैं, तो यह उनकी भावनाओं को आहत कर सकता है और उन्‍हें मानसिक रूप से कमजोर कर सकता है।

खबर ये भी हैं : Betul Samachar : बच्चे बोले : मतदान के लिए जागरूक करेंगे

प्रकृति से प्यार बढ़ाएं (Mobile Phone Addiction)

बच्चों को आप जितना प्रकृति के करीब लाएंगे वो उतना ज्यादा मोबाइल फोन से दूर होंगे. उन्हें जरूर बताएं कि नैचुरल चीजों की हमारी जिंदगी में क्या अहमियत है. कुदरती खूबसूरती से उन्हें रूबरू कराएं, इसके लिए पार्क, झील या हिल स्टेशन पर जाने का प्लान बनाएं

खबर ये भी हैं : Betul BJP News : भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल की नामांकन रैली 30 अक्टूबर को, जिला भाजपा कार्यालय से शुरू होगी 

घर के कामों में मदद लें (Mobile Phone Addiction)

अक्सर माता पिता बच्चों से घर के काम करवाने में परहेज करते हैं। ऐसा न करें, घर के छोटे-मोटे काम जैसे कपड़े सुखाना, कपड़ों को व्यवस्थित करना, अपना बेड खुद साफ करना, पौधों को पानी देना जैसे कई काम आप बच्चों से करवा सकते हैं।

खाना कम खाता है तो कोई बात नहीं (Mobile Phone Addiction)

आजकल के मां बाप की सबसे बड़ी चिंता ये है कि उनका बच्‍चा बिना मोबाइल के खाना ही नहीं खाता। ऐसे में उनके पास क्‍या विकल्‍प है। तो आपके पास विकल्‍प है कि आप उसे कम ही खाने दें, लेकिन मोबाइल के बिना ही खाने को कहें। भूख के आगे विवश होके वह एक बार नहीं तो दूसरी बार बिना फोन के खाना खा ही लेगा।

खबर ये भी हैं : Betul Samachar : 111 संजोड़े के साथ संपन्न हुआ पैंसठिया छंद का जाप

अगर आपका बच्चा भी ज्यादा मोबाइल देखता है तो, जानिए कैसे छुड़ाएं सेलफोन की लत

किताबों का शौक जगाएं (Mobile Phone Addiction)

इंटरनेट के जमाने में किताबों से दूरी होना आम बात हो गई है। बच्चे भी आजकल बुक उठाना पसंद नहीं करते क्योंकि मां-बाप खुद दिनभर मोबाइल से चिपके रहते हैं। अगर आप खुद बच्चों के सामने किताब पढ़ेंगे तो बच्चे भी नकल करते हुए किताब उठा लेंगे, जब वो ऐसा करें तो उनके साथ बैठकर जरूर चर्चा करें और उनमें इंटरेस्ट जगाएं।

खबर ये भी हैं : Hindi Jokes : पप्पू- क्या तुमको पता है कि मंदिर में पुरुष ही पुजारी क्यों होते है, चप्पू- नहीं यार तुम ही बता दो, गप्पू…

अगर आपका बच्चा भी ज्यादा मोबाइल देखता है तो, जानिए कैसे छुड़ाएं सेलफोन की लत

आउटडोर गेम्स खेलने को कहें (Mobile Phone Addiction)

कोरोना वायरस महामारी के बाद लॉकडाउन के कारण बच्चे लंबे वक्त तक घरों में कैद रहे, जिसकी वजह से उन्हें मोबाइल की आदत हो गए। इस दौरान ऑनलाइन लर्निंग में सेलफोन का इस्तेमाल मजबूरी बन गई। इसके साथ-साथ बच्चों को बाहर खेलने की आदत भी छूट गई। ऐसे में पैरेंट की जिम्मेदारी है कि उन्हें आउटडोर गेम्स के लिए प्रोत्साहित करें ताकि मोबाइल से उनका ध्यान हट सके।

खबर ये भी हैं : Bajaj CNG Bike : बजाज ला रही है बड़ा धमाका CNG!, पैसे बचाने के साथ ही पर्यावरण सुरक्षा में भी कारगर

मोबाइल में पासवर्ड लगाएं (Mobile Phone Addiction)

अगर इन कोशिशों के बावजूद बच्चा मोबाइल फोन इस्तेमाल करने से बाज न आए तो सख्त कदम उठाना जरूरी है। बेहतर होगा कि आप मोबाइल में पासवर्ड डाल दें ताकि बच्चे फोन का इस्तेमाल न कर पाएं।

खबर ये भी हैं : Betul Samachar : अंतरराष्ट्रीय महिला कराटे खिलाड़ी का बैतूल रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत 

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button