छिंदवाड़ा

Chhindwara News : मतदाता जागरूकता हेतु बाइक रैली का सावरीबाज़ार में आयोजन

Chhindwara News : Bike rally organized in Savari Bazar for voter awareness

Chhindwara News : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज पुष्प के द्वारा संपूर्ण जिले में मतदाता के प्रतिशत को बढ़ाने हेतु स्वीप प्लान की गतिविधि आयोजित की जा रही है विकासखंड स्रोत समन्वयक एवं स्वीप ब्लॉक नोडल अधिकारी संगीत जैन के मार्गदर्शन में सावरी बाजार में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रचार्य रमाकांत पवार के नेतृत्व में ग्राम बदनर से 100 से अधिक शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत बाइक रैली निकाली गई रैली के दौरान जागरूकता संबंधी नारे लगाए गए,बस स्टैंड सावरी बाजार में मानव श्रृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता संदेश प्रदाय किया गया साथ ही बाजार चौक में मानव श्रृंखला घेरा निर्मित कर आसपास के ग्रामीण जनों, व्यापारियों एवं मतदाताओ को जन शिक्षक राजेश खरपूसे द्वारा शपथ दिलाई गई साथ ही निर्भिक,निष्पक्ष एवं अनिवार्य मतदान के लिए संकल्प पत्र भरवाये गए उक्त बाइक रैली को सफल बनाने में राजेश खापरे,राजा बाबू ,टिंकू खरपुसे, संजय देशमुख अनिल सोनी, अंजना सोलंकी, मुकेश कालभूत,मदनलाल डहरिया,राजू बोंडेकर, भरत पावर, रामाधार बाइकर, संजय फरकारे का विशेष सहयोग रहा।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button