Chhindwara News : थाना रावनवाड़ा (शिवपुरी) में विष्णुपुरी कोयला खदान के ठेकेदार रवि जायसवाल और उसके साथी मोहम्मद शब्बीर सिद्दीकी के खिलाफ हुआ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज।
छिंदवाड़ा : WCL पेंच क्षेत्र विष्णुपुरी खदान नंबर 02 जो कि ग्राम कुकरमुंडा में संचालित है उसमें काम करने के लिए ठेकेदार रवि कुमार जयसवाल निवासी जिला शहडोल के द्वारा वर्ष 2022- 23 के लिए लगभग 77 लाख रुपए में ठेका लिया गया था जिसमें ठेकेदार रवि जायसवाल के द्वारा VTC प्रमाण पत्र वाले प्रशिक्षित मजदूरों को विष्णुपुरी माइंस में काम में लगवा कर काम कराना था परंतु ठेकेदार रवि जायसवाल एवं उसके साथ मोहम्मद शब्बीर सिद्दीकी के द्वारा कुल 52 मजदूर काम में लगाए गए एवं जिनमें से 23 मजदूरों के फर्जी VTC प्रमाण पत्र लगाकर विष्णुपुरी माइंस में काम करवाया गया जिसकी शिकायत पीयूष गवनेकर निवासी परासिया के द्वारा एसडीओपी कार्यालय परासिया में की गई जिसकी जांच एसडीओपी परासिया के द्वारा करने पर पाया गया कि इसमें ठेकेदार रवि जायसवाल के द्वारा लगाए गए मजदूर राजेंद्र परतेती ,अशोक यदुवंशी बंटी कहार ,दीपक विश्वकर्मा, देवचंद कावरेती, देवेंद्र उइके , दिलीप कहार गोविंद प्रसाद डेहरिया , इरफान खान जगबीर भलावी , जलील मंसूरी , महेश कुमार , मुकेश उइके , फूल सिंह तेकाम राजेश वर्मा , राजकुमार यदुवंशी, रविंद्र उइके , रेस कुमार , रूपलाल उईके , उदल यदुवंशी , विजय कुमार बंदेवार , विजय वरकडे , विजय मार्सकोले के VTC प्रमाण पत्र फर्जी एवं कूट रचित पाए गए। विष्णुपुरी -2 में रूट वेल्डिंग का वर्क आर्डर प्राप्त होने पर ठेकेदार रवि जायसवाल एवं मोहम्मद शब्बीर के द्वारा 23 मजदूरों के फर्जी VTC प्रमाण पत्र लगाकर कपट पूर्वक अवैध लाभ प्राप्त करने हेतु भूमिगत खदान विष्णुपुरी में काम कराते रहे। जिसकी जांच उपरांत आरोपियों के खिलाफ थाना रावनवाड़ा में धारा 420,468,471,34 IPC का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । शीघ्र ही सभी आरोपियों की तलाश पतासाजी कर गिरफ्तारी कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



