Betul Samachar: कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी जहां कार्यकर्ताओं का होता है सम्मान: तरुण कालभोर
Betul Samachar: Congress is the only party where workers are respected: Tarun Kalbhor
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तिलक लगाकर, गमछा भेंट कर किया सम्मानित
Betul Samachar: (बैतूल)। कांग्रेस विधायक निलय डागा के नेतृत्व में रविवार को ग्राम सांवगा में पूर्व जनपद सदस्य तरुण कालभोर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तिलक लगाकर गमछा भेंट कर सम्मानित किया। श्री कालभोर ने सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता मनोज पवार, रघुनाथ पवार, दीपक पाटणकर, उमेश पाटणकर, जगन दवंडे सहित अन्य कार्यकर्ताओं का सम्मान किया।
उन्होंने ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जहां सभी कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि हमेशा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा की जीत हुई है। उन्होंने कहा हम सबका कर्तव्य है कि हम पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हों।
उन्होंने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा जबतक सत्ता में कांग्रेस नहीं आएगी तब तक देश में अमन, चैन, शांति नहीं आ सकती है। कार्यकर्ताओं को भाजपा के कारनामों को जनमानस से अवगत कराते हुए कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। कांग्रेस गांव-गांव में संगठन बनाने का कार्य कर रही है। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने की बात कही।



