Chhindwara News : थोक सब्जी मंडी में चला प्रशासन का बुलडोजर
Chhidwara News : Administration's bulldozer runs in wholesale vegetable market
Chhindwara News : विगत लम्बे समय से जिला प्रशासन और मंडी बोर्ड द्वारा गुरैया रोड़ थोक सब्जी मंडी मे स्थित दुकानों की शिफ्टिंग की तैयारी की जा रही थी लेकिन कुछ व्यापारियों को दुकान आवंटित हो गई थी और कुछ व्यापारी मंडी परिसर में ही दुकान न मिलने से व्यापार कर रहे थे और मंडी के व्यापारी छिंदवाड़ा जिले के सांसद नकुलनाथ और मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री छिंदवाड़ा के विधायक कमलनाथ से मिले थे और व्यवस्थापन की मांग किया था जिस पर जनप्रतिनिधि द्वारा जिला प्रशासन और मंडी बोर्ड से चर्चा की गई उच्च न्यायालय के निर्देश का हवाला दिया गया और व्यापारियों को 15 दिवस का समय दिया गया था जिसकी अवधि समाप्त होने के बाद व्यापारियों ने स्वेच्छा से मंडी प्रशासन को सहयोग करते हुए अपने दुकान से सामान हटा लिया था और दिनांक 10 मार्च 2024 को जिला प्रशासन व मंडी प्रशासन द्वारा थोक सब्जी मंडी छिंदवाड़ा में पहुंचकर बुलडोजर चला कर अतिक्रमण हटाया गया अनुविभागीय दंडाधिकारी सुधीर कुमार जैन के द्वारा बताया गया कि उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्देश एवं जिला प्रशासन की मीटिंग में लिया गया निर्णय अनुसार यह कार्यवाही की गई है।



