देश-विदेश
Ajgar Ka Video : 13वीं मंजिल पर चढ़ गया अजगर, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो हुआ वायरल, फिर ऐसे किया रेस्क्यू
Ajgar Ka Video: Python climbed on the 13th floor, hair-raising video went viral, then rescued like this
Ajgar Ka Video : आपने जानवरों के कई अजब-गजब कारनामे देखें होगें। चाहे कुत्ता, बिल्ली, शेर, हाथी या सांप हो। कभी वो अपनी प्यारी हरकत करते नजर आते हैं। तो कभी वह शिकार करते नजर आते हैं।
ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक चार फुट लंबा भारतीय रॉक अजगर मुंबई के घाटकोपर के हलचल भरे इलाके के टावर के 13वीं मंजिल की छत पर चढ़ गया। जिसे देख वहां के स्थानीय लोग हैरान हो गए कि इतनी ऊंचाई तक यह अजगर कैसे पहुंच गया। अजगर को वहां से सुरक्षित निकालने के लिए पशु प्रेमी को तुरंत बुलाया गया। जो अपनी टीम के साथ एलबीएस रोड पर स्थित व्रज पैराडाइज बिल्डिंग में छत पर बैठे अजगर का असामान्य नजारा देखने पहुंचे। जो पूरी तरह गीले सीमेंट से ढका हुआ था। फिर वन विभाग को संपर्क किया और उसे बचाने के लिए मदद मांगी गई। आइए देखते है अजगर का यह वायरल वीडियो…



