Betul News : गाय के नाम पर राजनीति का ‘ठेका’ तो भाजपा के पास है, लेकिन उसकी चिंता… चीतों को लेकर है। गाय के नाम पर जनमानस को उद्वेलित करने वाली भाजपा की मोहन सरकार चीतों पर लाखों खर्च कर रही, लेकिन उसके पास गोमाता कि सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं है। भाजपा का शासन है, डबल इंजन कि सरकार का एक इंजन क्यों बंद पड़ा है। जो गौ हत्या पर कड़े क़ानून नहीं बना पा रही है।रोज सरे आम गौ वंश को बैतूल के रास्ते महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है जिसके लिए किसी भी हिन्दू वादी नेता ने आवाज़ नही उठाई। हिंदुत्व के नाम से सत्ता में आने वाली भाजपा सरकार में बैतूल के नेता हिंदुत्व को प्रमुखता में नही रखते है !
हिन्दू ह्रदय सम्राट सिर्फ फ्लेस में!
जन्मदिन पर चापलूस लिखवाते है अपने नेताओं के लिए हिन्दू ह्रदय सम्राट जैसे शब्दों का उपयोग करते है । हिन्दू ह्रदय सम्राट शब्दों का उपयोग और कहना सिर्फ और सिर्फ छत्रपति शिवाजी महाराज पर ही शोभायमान होगा। महाराज के बाद बाला साहेब को भी हिन्दू ह्रदय से सम्बोधित करना गलत नही होगा। लेकिन बैतूल जिले में हिंदुत्व के मुद्दे कि बात रखने वाले हिन्दू वादी नेताओं कि भारी कमी देखी जा सकती है। और कुछ हिंदुत्व का सहारा लेकर राजनीती कि सीढ़ी चढने वाले अब गीता गंगा और गौ माता को भूल चुके है। बैतूल कि युवा तरुणाई को हुआ क्या कि गौ वंश जैसे कु कृत्य पर चुप्पी साधे हुए है। क्यों कोई नेता सामने आकर बयान नही देना चाहता।
बैतूल में धर्मान्तरण और गौ वंश तस्करी चरम पर
बैतूल जिले में गौ वंश और धर्मान्तरण का मामला किसी से छुपा हुआ नही है। आये दिन हिन्दू संगठन गौ वंश से भरे ट्रक पकड़ते है, बैतूल में संगठनो कि निष्क्रियता कि वजह से गौ वंश तस्करी और धर्मान्तरण जैसा कु कृत्य जोरो पर है। जिस ओर किसी भी नेता ध्यान नही दे रहे है।



