Betul BJP news: 300वीं जन्मजयंती पर होगे 21 मई से 31 मई तक होगें अनेक कार्यक्रम
Betul BJP news: Many programs will be held from 21 May to 31 May on the 300th birth anniversary
Betul BJP news: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय विजय भवन में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती समारोह को लेकर रणनीति बनाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने बताया कि 21 मई से 31 मई तक विभिन्न स्तरों पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य लोकमाता के आदर्शों और कार्यों को जन-जन तक पहुँचाना है।

Betul BJP news: पंचायत और वार्ड स्तर पर निकलेगी तिरंगा यात्रा
सुधाकर पंवार ने कहा कि रानी अहिल्याबाई का जीवन सुशासन, न्याय, और महिला सशक्तिकरण का आदर्श उदाहरण है। हमें उनकी विचारधारा को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना है। इस दौरान तिरंगा यात्रा पंचायत और वार्ड स्तर तक निकाली जाएगी। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकारें भी अहिल्याबाई के सिद्धांतों को अपनाकर काम कर रही हैं।
Betul BJP news: 300वीं जयंती सप्ताह के प्रमुख उद्देश्य
बैठक को अभियान के जिला संयोजक कृष्णा गायकी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्याबाई द्वारा सुशासन, महिला सशक्तिकरण, समाज सुधार और धर्म संरक्षण के लिए किए गए कार्यों को भाजपा के कार्यकर्ता गांव-गांव में पहुंचाएंगे। 300वीं जयंती के अवसर पर लोक संवाद, संगोष्ठी, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
Betul BJP news: रानी अहिल्याबाई: न्याय और समर्पण की प्रतीक
बैठक में यह भी चर्चा हुई कि अहिल्याबाई ने अपने शासनकाल में न केवल जनता की सेवा की, बल्कि उन्होंने न्याय व्यवस्था, धर्मस्थलों का निर्माण, और सैनिकों के कल्याण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे अपने कार्यों में निष्पक्ष और साहसी थीं।

Betul BJP news: बैठक में रहे ये प्रमुख पदाधिकारी
इस अवसर पर जिला महामंत्री कमलेश सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र मालवीय, रश्मि साहू, जगदीश पंवार सहित कई पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। अंत में ममता मालवी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
- यह भी पढ़ें: Betul wildlife crime: जंगली सुअरों के तस्कर बोलेरो समेत गिरफ्तार, चार सूअरों की मौत, पांच जिंदा मिले
____________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“


