Crimeबैतूल

Betul Crime News: पंकज पर फिर मामला दर्ज

Betul Crime News: संगठन के नाम पर कर रहा था अड़ीबाजी

Betul Crime News: गंज पुलिस ने अड़ीबाजी और धमकी देने के मामले में शातिर और आदतन आरोपी पंकज अतुलकर को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी उक्त आरोपी ने इसी प्रकार की घटना को अंजाम दिया था, जिसके लिए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था। हाल ही में पुनः इसी प्रकार की घटना सामने आने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आज उसे गिरफ्तार किया है।

Betul Crime News
Betul Crime News

Betul Crime News: घटना का विवरण

दिनांक 08/10/2024 को फरियादी अनुप उर्फ कुक्की तिवारी, निवासी ग्रीनसिटी, विवेकानंद वार्ड, गंज, ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी पंकज अतुलकर ने उसके ट्रैक्टर (क्रमांक एमपी 22 एबी 2171) से संबंधित न्यायालयीन मामले को सुलझाने के नाम पर ₹80,000 की अवैध मांग की और काम ना होने पर पैसे वापस नहीं किए व जान से मारने की धमकी दी।

इस रिपोर्ट के आधार पर थाना गंज में अपराध क्रमांक 365/24, धारा 296, 115(2), 119, 351(2) BNS 2023 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल झारिया के निर्देशानुसार, आरोपी के खिलाफ लगातार शिकायतों और आपराधिक रिकॉर्ड को ध्यान में रखते हुए, थाना प्रभारी गंज को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।

दिनांक 09/10/2024 को आरोपी पंकज पिता भिकारीलाल अतुलकर (उम्र 34 वर्ष, निवासी भुजालिया घाट, टिकारी, बैतूल) को गिरफ्तार कर विधिवत माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

Betul Crime News
Betul Crime News

आरोपी का अपराध करने का तरीका यह है कि वह भोले-भाले और आम लोगों को प्रशासन में अपने संबंधों का विश्वास दिलाकर उनसे पैसा ऐंठता है। जब काम नहीं होता, तो वह खुद को सामाजिक संगठन का नेता बताकर लोगों पर दबाव बनाता है और पैसे वापस नहीं करता।

Betul Crime News: आरोपी का आपराधिक इतिहास:

पंकज अतुलकर पर पहले से बैतूल जिले के विभिन्न थानों में 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

  •  थाना कोतवाली
  • 1. अपराध क्रमांक 1748/2014, धारा 294, 323, 506, 34 भादवि
  • 2. अपराध क्रमांक 391/2015, धारा 294, 323, 506, 34 भादवि।
  • 3. अपराध क्रमांक 189/2016, धारा 419, 384 भादवि।
  • 4. अपराध क्रमांक 352/2020, धारा 188 भादवि।
  • 5. अपराध क्रमांक 07/2023, धारा 147, 149, 332, 353, 294 भादवि।
  • 6. अपराध क्रमांक 765/2024, धारा 384, 420 भादवि।
  • 7. अपराध क्रमांक 47/2024, धारा 129 BNSS
  •  थाना गंज
  • 8. अपराध क्रमांक 37/2018, धारा 294, 323, 506, 34 भादवि।
  • 9. अपराध क्रमांक 268/2022, धारा 505 भादवि।
  • 10. अपराध क्रमांक 283/2024, धारा 196(1), 351(3) BNS, 66 IT एक्ट
  •  थाना आमला
  • 11. अपराध क्रमांक 574/2020, धारा 332, 353, 147, 148, 149, 294, 188 भादवि।
  •  थाना मुलताई:
  • 12. अपराध क्रमांक 1351/2022, धारा 353, 294, 448, 506, 34 भादवि
  • 13. अपराध क्रमांक 1118/2023, धारा 188 IPC, 66D IT एक्ट
Betul Crime News
Betul Crime News

Betul Crime News: नागरिकों से पुलिस की अपील

आम नागरिकों से अपील है कि इस शातिर आरोपी से तथा इस प्रवृत्ति के अन्य अपराधियों से सावधान रहें और इसके किसी भी प्रलोभन में न आएं। यदि इस प्रकार की कोई शिकायत हो, तो तत्काल निकटतम थाने या संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

Betul Crime News: मुख्य भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक रविकांत डेहरिया, आरक्षक अनिरुद्ध यादव, आरक्षक नरेंद्र धुर्वे, आरक्षक मनोज, आरक्षक चंद्रशेखर, आरक्षक शिवशंकर देवड़ा, और आरक्षक गजानंद की विशेष भूमिका रही।

___________________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें” 

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button