Chhindwara News : केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री से मिले भाजपा नेता सौरभ बावरिया
Chhindwara News: BJP leader Saurabh Bawaria meets Union Forest and Environment Minister

Chhindwara News : परासिया कोयलांचाल की दो विधानसभा पारसी और जुन्नारदेव में इन दोनों कोयला खदानों के फॉरेस्ट क्लीयरेंस का मुद्दा गरमाया हुआ है जुन्नारदेव की दो और परासिया की एक कोयला खदान से फॉरेस्ट क्लीयरेंस के मुद्दे पर उत्पादन बंद कर दिया गया है।भाजपा नेता सौरभ बावरिया से इस मामले में आज भोपाल में केंद्रीय वन पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की उन्होंने केंद्रीय मंत्री को पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया द्वारा प्रेषित पत्र दिया जिसमें क्षेत्र की बंद होने वाली खदानों से नुकसान की जानकारी दी गई।
खदानों में काम करने वाले कामगार और व्यापार व्यवसाय के प्रभावित होने की जानकारी देकर अति शीघ्र इन खदानों की लीज के नवीनीकरण की मांग की गई भाजपा नेता सौरभ बावरिया ने बताया कि केंद्रीय मंत्री को पत्र सौप कर उन्होंने मामले से अवगत कराया उनसे इस मामले में शीघ्र निर्णय लेने की मांग की गई उन्होंने कहा कि पूर्व में शिवराज सिंह चौहान ने दो खदानों को बचाया था इस बार भी उनसे आग्रह कर खदानों को बचाया जाएगा।



