बैतूल

Free Coaching : 9 अक्टूबर से शुरू होगी निशुल्क कोचिंग

Free Coaching: Free coaching will start from October 9

Free Coaching : 9 अक्टूबर से शुरू होगी निशुल्क कोचिंग

Free Coaching : (बैतूल)। कैरियर गाइड कोचिंग व लाइब्रेरी संस्थान औद्योगिक क्षेत्र कोसमी द्वारा सिविल सेवा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को आगामी 9 अक्टूबर से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।

निशुल्क कोचिंग में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ उन्हें मुख्य परीक्षा व साक्षात्कार के लिए भी मार्गदर्शन दिया जाएगा। संस्थान के संचालक अतुल पाल ने बताया कि कैरियर गाइड कोचिंग व लाइब्रेरी संस्थान में कोचिंग लेने वाले 500 विद्यार्थियों का प्रतियोगी परीक्षा के दौरान चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि आगामी 9 अक्टूबर से बैच प्रारंभ होंगे।

खबर ये भी हैं: Free Sewing Center : महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विहिंप ने खोला निशुल्क सिलाई सेंटर

कोचिंग का समय(Free Coaching )

दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक रहेगा। निशुल्क कोचिंग में शामिल होने के लिए 7 अक्टूबर तक विद्यार्थियों को नामांकन करना होगा। अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर 9893482420 भी संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी व हिंदी दोनों माध्यम से विद्यार्थियों की तैयारी करवाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि संस्थान संचालक अतुल पाल को पांच बार मुख्य परीक्षा व तीन बार साक्षात्कार के साथ ही इस क्षेत्र में 15 वर्षों का अध्यापन अनुभव है। सिविल सेवा के लिए 15 वर्षों का अध्यापन अनुभव विद्यार्थियों के लिए काफी सहायक सिद्ध होगा।

खबर ये भी हैं: BJP News : गणपति अपने धाम चले, भाजपा कार्यालय विजय भवन में 10 दिन रही उत्सव की धूम

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button