Betul BJP News : ऐतिहासिक विजय के लिए पार्षदों की जिम्मेदारी – बबला
Betul BJP News: Responsibility of councilors for historic victory - Babla
जिले के सभी निकायों से भाजपा पार्षद हुए बैठक मे शामिल

Betul BJP News : (बैतूल)। जनप्रतिनिधियों और संगठन के बेहतर समन्वय का परिणाम हम पिछले निकाय चुनावोें में भाजपा की विशाल जीत के तौर पर देख चुके है। पार्षदों पर विधानसभा चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक विजय दिलाने की महत्ती जिम्मेदारी है। उक्त उदगार भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में आयोजित पार्षदों की विशाल बैठक के दौरान व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के साथ जनप्रतिनिधियों का अच्छा समन्वय है।
खबर ये भी हैं : Betul News : भैंसदेही विधान सभा में चैतराम के समर्थन में हजारों आदिवासी
इस समन्वय को प्रगाढ करते हुए भाजपा की जीत का अंतर बढाने की जरूरत है। आज जिले के 80 प्रतिशत निकायो में हमारे जनप्रतिनिधि है। पार्षदों की संख्या भी सर्वाधिक है, हर बूथ तक हमारा संगठन मजबूत है। जनता ने विकास के लिए भाजपा को चुना है। विकास की यह अविरल धारा बनी रहे इसके लिए बूथ पदाधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल रखते हुए सामाजिक कार्यक्रमों के साथ साथ रचनात्मक कार्यक्रम करने जरूरी है।
खबर ये भी हैं : Betul News : नागरिक सहकारी बैंक बैतूल को लगातार द्वितीय वर्ष बॅंको ब्लू रिबन अवार्ड
श्री शुक्ला ने कहा कि भाजपा में जनप्रतिनिधि भी कार्यकर्ता की तरह काम करते है सबके लिए काम वाली पार्टी है जनता हमारे साथ है। वार्ड के प्रत्येक व्यक्ति और परिवार से सतत संपर्क बनाए रखने की जरूरत पर बल देते हुए श्री शुक्ला ने कहा कि वार्ड के प्रबुद्वजनों के साथ साथ आमजन की राय जाननी भी जरूरी है।

पार्षदों की बैठक को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के प्रवासी विधायक रामदास अंबाटकर ने कहा कि प्रवास के दौरान मै नगरीय क्षेत्र में भी घूमा हूॅ जहां लोगो से चर्चा करने पर पता चलता है कि बीस साल पहले पीने के पानी को लेकर भी हेंडपम्प ही सहारा रहते थे बिजली का ठिकाना नही था। स्वास्थ व्यवस्था बदहाल थी लेकिन आज भाजपा की सरकार में पक्के मकान मिले है। घरों में नल से जल मिल रहा है। गांव के साथ साथ शहरों की भी सूरत बदली है। लोग विकास के लिए भाजपा के साथ है। जनता का आपको साथ मिला आप पार्षद बने अब जनता के साथ मिलकर हमे भाजपा की सरकार बनाने के लिए प्रण प्राण से जुट जाने की जरूरत है।
खबर ये भी हैं : Funny Jokes : पत्नी – तुम्हारे इस नरक में तुम्हारी गुलामी करते-करते मैं तंग आ गई हूं, लगता है पिछले जन्म में मैंने बहुत बुरे कर्म किये होंगे..
श्री अंबाटकर ने संगठन की महत्ता को साझा करते हुए कहा कि भाजपा मे ही कार्यकर्ता राष्ट्रहित की बात करता है। बैठक के दौरान नपाध्यक्ष बैतूल पार्वती बारस्कर, नपाध्यक्ष सारनी किशोर बरदे, नपंअध्यक्ष बैतूलबाजार दुर्गावती वर्मा, नपंअध्यक्ष आठनेर सुषमा जगताप, नपंअध्यक्ष चिचोली वर्षा मालवीय, नपंअध्यक्ष भैसदेही मनीष सोलंकी मंचासीन थे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुधाकर पंवार ने किया एवं आभार जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने व्यक्त किया। बैठक में जिले के सभी निकायो के भाजपा समर्थित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षद मौजूद रहे।
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : आरडी स्कूल में आयोजित पेरेंटिंग वर्कशाप में शामिल हुए 2500 अभिभावक



