Betul News : लड़कियों ने दिखाया दम, वेट लिफ्टिंग में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ चयन
Betul News: Girls showed strength, got selected in state level competition in weight lifting.

Betul News : (बैतूल)। आज के समय में लड़कियां भी किसी से कम नहीं हैं। खेल के क्षेत्र में लड़कियों ने अपनी उल्लेखनीय भूमिका से जिले का नाम रोशन किया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भडूस में संभाग स्तरीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस खेल में पहली बार बैतूल जिले के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। शाला प्राचार्य शर्मीला बिसेन ने बताया कि बैतूल जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भडूस की छात्राओं ने बढ़चढ कर हिस्सा लिया।
जिसमें विभिन्न केटेगिरी में लक्ष्मी साहू, पलक परिहार, मीनाक्षी पंवार, रेणुका साहू, अपर्णा डिगरसे, परी सोनी, साक्षी पंवार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जो सिहोर में होनी के लिए क्वालीफाई कर लिया है। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में शाला स्टॉफ एवं खेल युवक कल्याण विभाग के तपेश साहू ने निर्णायक की भूमिका अदा की। चयनित खिलाडिय़ों को शाला स्टॉफ सहित खेलप्रेमियों ने बधाई दी है।



