राजनीती

Political News: पत्रकारों के तीखे सवालों से असहज हुए भाजपा उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, प्रेस वार्ता बीच में छोड़ निकले बाहर

Political News: BJP Vice President Alok Sharma became uncomfortable with the sharp questions of journalists, left the press conference midway

Political News: जिले के भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विकसित भारत का अमृत काल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल पूर्ण होने पर बैतूल के विजय भवन बैतूल में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई थी। जिसे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भोपाल सांसद आलोक शर्मा द्वारा संबोधित की गई। 

Political News

Political News: पीएम मोदी के 11 साल के कार्य बताए

जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा जो अनेकों कार्य किए गए उनके बारे में जानकारी दी। श्री शर्मा ने बताया कि पूर्व की सरकारे भ्रष्टाचार और घोटाले में डूबी हुई थी देश में आतंकवाद और नक्सलवाद का बोलबाला था लेकिन 2014 में आदरणीय मोदी ने प्रधानमंत्री बनते ही देश को भ्रष्टाचार मुक्त और निर्णय लेने वाली सरकार दी। ऐसे कई तमाम योजनाओं और देश हित में किए गए कार्यों की जानकारी इस प्रेस वार्ता में दी गई।

Political News: पत्रकारों ने उठाए स्थानीय भ्रष्टाचार के मुद्दे, शर्मा हुए असहज

हालांकि प्रेस वार्ता का माहौल तब बदल गया जब स्थानीय पत्रकारों ने बैतूल जिले में बढ़ते भ्रष्टाचार, खासकर पंचायत स्तर की अनियमितताओं और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही को लेकर तीखे सवाल पूछने शुरू किए। जैसे ही पत्रकारों के सवालों का सिलसिला तेज हुआ, श्री शर्मा ने अचानक अपनी कुर्सी छोड़ दी और बाहर निकलने लगे।

Political News

Political News: पत्रकारों ने घेरा

पत्रकारों ने मौके पर ही उन्हें रोकते हुए जिले में प्रशासनिक भ्रष्टाचार, तबादलों में धांधली, और जनहित की अनदेखी जैसे मुद्दों को उनके सामने रखा। परंतु शर्मा इन सवालों का संतोषजनक उत्तर दिए बिना ही प्रेस वार्ता छोड़कर चले गए।

Political News

Political News: घटनाक्रम ने खड़े किए सवाल?

इस घटनाक्रम ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या पार्टी नेतृत्व स्थानीय मुद्दों पर जवाबदेही से बच रहा है? और क्या भाजपा की “सुशासन” की नीति वास्तव में जमीन पर दिख रही है? पत्रकारों का कहना है कि सवाल पूछना उनका अधिकार है और जनप्रतिनिधियों को जवाब देने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

____________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button