बैतूल

Betul News : आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र से किरण कुमार झरबड़े मजबूत दावेदार

Betul News: Kiran Kumar Jharbade strong contender from Amla Sarani assembly constituency

कमलनाथ और सुखदेव पांसे के करीबी होने के साथ ही क्षेत्र में अच्छा वर्चस्व

Betul News : आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र से किरण कुमार झरबड़े मजबूत दावेदार

Betul News : (बैतूल)। विधानसभा चुनाव में कौन होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार और क्या रहेगा उनके चयन का आधार यह पार्टी आला कमान को तय करना है, जिस तरह से भाजपा ने 39 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं उससे अब बहुत ज्यादा राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और जल्द ही कांग्रेस भी कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर देगी।

ऐसे में बैतूल जिले की सबसे हाई प्रोफाइल सीट आमला सारनी ने विधानसभा सीट जो की अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, आमला सारणी विधानसभा सीट से एक युवा, कर्मठ  पार्षद, राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले किरण कुमार झरबडे अपनी एक अलग पहचान बनाते हुए सबसे आगे नजर आ रहे हैं, उनका मध्याभासी स्वभाव, सभी को साथ में लेकर काम करना, युवा चेहरा होने के नाते जनता में सबसे लोकप्रिय है, सभी के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं।

मध्यमवर्गीय परिवार से नाता रखने वाले किरण कुमार झरबडे जमीनी तौर पर लोगों के बीच अपनी अलग पहचान रखते हैं। समय-समय पर जनता के लिए काम करते हुए किरण कुमार झरबडे ने जनहित के कई मुद्दों को उजागर किया है, इसके अलावा मजदूर, कर्मचारियों के हक के लिए हमेशा लड़ाई लड़ी है, वहीं कमलनाथ की नारी सम्मान योजना पुरानी पेंशन योजना, सस्ती बिजली, किसान सम्मान योजना, ऐसी सभी योजनाओं के प्रचार प्रसार में वे अन्य दावेदारों की तुलना में सबसे आगे नजर आ रहे हैं, उन्होंने चुनावी शंखनाद करते हुए कमलनाथ जी की समस्त योजना का प्रचार प्रसार के लिए पूर्व विधानसभा क्षेत्र में रथ को घुमाया है एवं घर-घर जाकर पंपलेट के माध्यम से सभी योजनाओं को बताया है।

मूलता सारणी में रहने वाले किरण कुमार झरबडे एवं आमला में ननिहाल होने के कारण वे इन दोनों जगह पर सबसे लोकप्रिय है, इन सभी बातों को देखते हुए इस बार अमला सारणी विधानसभा क्षेत्र में वे सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं एवं वे कमलनाथ और सुखदेव पांसे के करीबी माने जाते हैं, पुराने सभी चुनावी गणित को देखे तो आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र में हमेशा कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी है, इसीलिए इस बार सारणी के किरण कुमार झरबडे का नाम लगभग तय माना जा रहा है, क्योंकि आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र से किरण कुमार झरबड़े एक बहुत अच्छे दावेदार सरल सहज, युवा मिलनसार, साफ सुथरी छवि, गैर विवादित एवं सरल व्यक्ति है।

वह पांच बातें जो किरण कुमार झरबडे को सबसे आगे लाकर खड़ा करती है।

  • युवा कर्मठ एवं जनता के बीच सबसे लोकप्रिय
  • आत्मविश्वास  स्वभाव एवं स्वच्छ छवि
  • युवा महिला एवं बुजुर्गों के चाहिता
  •  आत्मविश्वास एवं इच्छा शक्ति
  •  पार्टी एवं आम जनता के बीच तालमेल

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button