Betul News : विधायक निलय डागा पहुंचे यूसीमास नेशनल प्रतियोगियों को प्रोत्साहित करने
Betul News: MLA Nilay Daga reached UCMAS to encourage national competitors
कल रवाना होंगे 19 प्रतियोगी बच्चें, 2 सितम्बर को जालंधर पंजाब में होगी प्रतियोगिता

Betul News : (बैतूल)। यूसीमास भारत द्वारा आयोजित अबाकस की 22वीं नेशनल प्रतियोगिता लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटि, जालंधर पंजाब में 2 सितम्बर 2023 को आयोजित होगी। 22 स्टेट से कुल 6000 प्रतियोगी 5 से 13 वर्ष आयु वर्ग के इस प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे है। वहीं यूसीमास मध्यप्रदेश से कुल 700 प्रतियोगियों में 19 प्रतियोगी यूसीमास बैतूल से शामिल होने जा रहे है।
ज्ञात हो कि प्रतियोगिता में गणित के कठिन से कठिन सवालों को 8 मिनट के कम समय में लिखित में हल करने का लक्ष्य होता है। जिसका प्रश्नपत्र प्रतियोगी की उम्र एवं टर्म के अनुसार अलग-अलग होता है।
नेशनल प्रतियोगी बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु बैतूल विधायक निलय डागा प्रतियोगिता के प्रेक्टिस सेशन, मॉम्स प्ले एण्ड पब्लिक स्कूल, बैतूल में पहुंचकर प्रतियोगियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने सभी बच्चों को बैतूल का नाम रोशन करने की शुभकामनाएँ देते हुए विजेता बनकर आने वाले बच्चों को उनकी ओर से स्पेशल पुरूस्कार देने का वादा किया एवं सभी बच्चों के साथ ग्रुप फोटो लेकर टॉफी वितरित की।
इस अवसर पर यूसीमास बैतूल डायरेक्टर श्रीमती संध्या महाले ने प्रतियोगियों से लाईव डेमों भी करवाया जिसमें प्रतियोगी बच्चों ने गणित के कठिन से कठिन सवालों को पल भर में हल कर दिया। इस अवसर पर प्रतियोगी बच्चों सहित उनके पालक एवं एकेडमी स्टाफ उपस्थित रहा।
नेशनल प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतियोगी
यूसीमास बैतूल से अंश राजपूत, अर्पित झरबड़े, चंद्रहास राजपूत, दक्ष साबले, धान्या रोचलानी, दिव्यांश गावंडे, फाजिल बक्श, गुंजन तावड़े, हर्षुल खोड़के, हिमांक कोसे, काव्यांश इंगले, केशवी इंदुरकर, खुशबू भूषण, लाव्यांश मांडवे, रूद्र गंगारे, सार्थक नाईक, विभांशु धोटे, विदित मौखेड़े, मुकेश यादव प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इनके अलावा एकेडमी डायरेक्टर श्रीमती संध्या महाले एवं एवं मैनेजिंग डायरेटर राजू महाले सहित सभी प्रतियोगियों के पालक जालंधर पहुचेंगे।



