Small Business Ideas: समय के साथ बिजनेस के तरीके और दायरे बदल गए है। देश में बहुत सारे ऐसे स्टार्टअप हो रहे है, जो कुछ समय में ही आसमान की बुलंदियों को छू रहे है। किसी भी बिजनेस को शुरू करने के लिए सबसे जरूरी होता है एक आइडिया और उसकी सही प्लानिंग।
आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस आइडिया के बारे में बता रहे हैं, जो शुरुआत में तो छोटा हो रहता है, लेकिन धीरे-धीरे यह काफी बड़ा हो सकता है। यह आपके विजन पर डिपेंड करता है कि आप उसे कितना स्केल कर पाते हैं। इस बिजनेस को आप देश के किसी भी हिस्से में महज ₹5000 की लागत से शुरू कर सकते है।
मिट्टी के कुल्हड़ बनाने का बिजनेस (Small Business Ideas)
हो सकता है आपको ऐसा लगे कि मिट्टी के कुल्हड़ बनाने के बिजनेस में कमाई कैसे होगी। लेकिन आपको शायद यह नहीं पता कि आप मिट्टी के कुल्हड़ को ऑनलाइन भी बेच सकते हैं। फ्लिपकार्ट, अमेजॉन जैसी साइट्स के अलावा आप इंडियामार्ट जैसी थोक साइट पर भी जाकर इसे सेल कर सकते हैं। वही आपको अपने शहर में लोकल कस्टमर भी मिल जाएंगे जो इसे हाथों-हाथ खरीदेंगे। आज के समय में बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन या चाय की दुकानों पर लोग कुल्हड़ में चाय पीना पसंद करते हैं, जिससे कुल्हड़ की बहुत मांग होती है।
ऐसे में आप कुल्हड़ बिजनेस से अच्छी कमाई कर सकते हैं। इस बिजनेस की शुरुआत के लिए आपको मात्र 5 हजार रुपए का निवेश करना होगा। इस बिजनेस को आरंभ करने के बाद, आपको थोड़ी जगह की आवश्यकता होगी।
चाय के 100 कुल्हड़ को आप 50 रुपए में बेच सकते हैं। वहीं लस्सी के इतने ही कुल्हड़ की कीमत 150 रुपए तक हो सकती है। वहीं, मिट्टी से बनी प्याली की 1 रुपए में बिक्री हो सकती है।
भारत सरकार भी कुल्हड़ को बढ़ावा देने के लिए “कुम्हार सशक्तिकरण योजना” (Kumhar Empowerment Scheme) नामक एक शानदार स्कीम चला रही है। इस योजना के अंतर्गत सरकार गरीब कुम्हारों को बिजली से चलने वाली पोतरी प्रदान कर रही है।