Betul Samachar : अनुभवी डॉक्टरों ने 126 दिव्यांगों व बुजुर्गो का किया स्वास्थ्य परीक्षण, ग्राम सावंगी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
Betul Samachar: Experienced doctors conducted health check-up of 126 disabled and elderly, free health camp organized at Community Health Center of village Savangi
निःशुल्क सहायक उपकरण मुहैया कराने के लिए दिव्यांगजनों और बुजुर्गों का किया पंजीकरण
Betul Samachar : (बैतूल)। दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को निःशुल्क सहायक उपकरण मुहैया कराने के उद्देश्य से आठनेर विकासखंड के ग्राम सावंगी में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को उपकरण मुहैया कराने के लिए उनका पंजीकरण किया गया। उल्लेखनीय है कि संत रविदास एजुकेशनल सोसाइटी व एनआइसीएसआई के सौजन्य से 25 जुलाई मंगलवार को यहां शिविर आयोजित किया गया था।
शिविर में बुजुर्गों, दिव्यांगजनों का पंजीकरण करने के साथ ही उनके स्वास्थ्य की भी जांच की गई। अनुभवी डॉक्टरों ने 126 दिव्यांगों व बुजुर्गो का नि:शुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की भी जानकारी दिव्यांग जनों एवं बुजुर्गों को दी गई।
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर की संयोजिका डॉ श्रद्धा मिश्रा ने कहा कि गरीबों और असहाय लोगों की सेवा करना पुण्य का काम है। ऐसे बीमार मरीज जो अपना इलाज नहीं करा पाते और उन्हें ना ही सहायक उपकरण मिल पाते है, शिविर में जरूरतमंद वर्ग को सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने ने कहा कि इस प्रकार के अनेक शिविर पहले भी आयोजित किए गए हैं और भविष्य में भी लगाए जाएंगे। शिविर में मुलताई से डॉ चंद्रशेखर नागले, डॉ.वीएन. झरबड़े, योगेश खाकरे, सोनाली बनखेड़े, कु.पूजा, प्रवीण बारपेटे, पत्रकार धर्मेद्र पाटनकर, उपसरपंच संजय वागद्रे, सचिव लक्ष्मीचंद अमरुते, युवा समाजसेवी रविन्द्र मानकर, भोपाल से आमिर खान ने अपनी सेवा प्रदान की।



