बैतूल

Betul Samachar : नन्ही बेटी राशि के जन्मदिन पर पौधा भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Betul Samachar : Gifted a sapling on the birthday of little daughter Rashi, message of environmental protection

अनुसूया सेवा संगठन मुलताई के पदाधिकारी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चला रहे अभियान

Betul Samachar : नन्ही बेटी राशि के जन्मदिन पर पौधा भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Betul Samachar : (बैतूल)। प्राचीन श्री माता मंदिर में श्री माता सेवा मंडल के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र साहू की बिटिया राशि का द्वितीय जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर मुलताई से अनुसूया सेवा संगठन ने पौधा भेंट कर बिटिया राशि के जीवन की मंगल कामना करते हुये, उपस्थित परिवार के सदस्यों को पवित्र अवसरों पर पौधा रोपण करने का संकल्प दिलाया।

अनुसूया सेवा संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पेड़-पौधें धरती का आभूषण है, इनके बिना जीवन की कल्पना भी सम्भव नहीं है। इसीलिए पौधों का रोपण या सरंक्षण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारा नैतिक कर्तव्य है।

आर्टिफिशियल (artificial) फूल, बुके की जगह पौधे गिफ्ट करने की संस्कृति अपनाएं। ऐसा करना से पौधे के प्रति लोग अधिक संवेदनशील होंगे और इस तरह का गिफ्ट कभी बर्बाद भी नहीं होगा। जन्मदिन या शादी की सालगिरह को यादगार बनाना है तो ऐसे मौके पर कम से कम एक पौधा लगाएं।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button