Health Tips : क्या है सेहत के लिए हेल्दी व्हाइट शुगर या ब्राउन शुगर? जानिए न्यूट्रीशियनिस्ट की राय-1
Health Tips: Is white sugar or brown sugar healthier for health? Know the opinion of nutritionist Sakshi

| WHATSAPP GROUP |
|
Health Tips : मीठा खाना हम सभी को बेहद पसंद होता है। अमूमन किसी भी डिश में मीठा एड करने के लिए हम शुगर का इस्तेमाल करते हैं। मार्केट में व्हाइट शुगर और ब्राउन शुगर अवेलेबल हैं। अधिकतर हेल्थ कॉन्शियस लोग व्हाइट शुगर के स्थान पर ब्राउन शुगर का सेवन करना अधिक पसंद करते हैं। दरअसल, व्हाइट शुगर को सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इसलिए लोग इसके विकल्प की तलाश करते हैं। ऐसे में वे व्हाइट शुगर के स्थान पर ब्राउन शुगर का सेवन करते हैं। भले ही लोग अपने व्हाइट शुगर को रिप्लेस कर देते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें व्हाइट शुगर और ब्राउन शुगर के बीच के अंतर के बारे में पता नहीं होता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको व्हाइट शुगर और ब्राउन शुगर के बीच के अंतर के बारे में बता रहे हैं….
खबर ये भी हैं : New Renault Duster : Creta और Seltos को टक्कर देने आ रही Renault Duster, इंजन में मिलेगी हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, जानें फीचर्स
न्यूट्रीशियनिस्ट का कहना है कि इन दोनों को ही गन्ने के रस से निकाला जाता हैं, लेकिन दोनों की अलग-अलग खूबियां हैं जो उन्हें एक-दूसरे से अलग बनाती हैं। अक्सर लोगों के बीच कंफ्यूजन रहती है कि सफेद या ब्राउन दोनों में से कौन सी चीनी खाई जानी चाहिए। तो इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आखिर इन दोनों में क्या अंतर है और किसे खाना चाहिए। आइए जानते हैं कि एक्सपर्ट की इस पर क्या राय है।
खबर ये भी हैं : Viral Hindi Jokes : खाना खाने बैठे पति ने पत्नि को आवाज लगाई – अरी सुनती हो भाग्यवान, ये जो तुमने सब्जी बनाई है इसे क्या कहते हैं?…
कैसे बनती हैं ब्राउन और व्हाइट शुगर (Health Tips )
सफेद चीनी को गन्ने के रस को साफ करके और पानी को हटाकर, शुद्ध सुक्रोज क्रिस्टल छोड़कर बनाया जाता है। सफेद चीनी ज्यादा फिल्टर्ड होती है। इसका इस्तेमाल केक, खीर और मिठाईयां बनाने में किया जाता है। बात करें ब्राउन शुगर ये अनप्रोसेसड चीनी है, जिसमें मोलासिस (शीरा) होता है। इससे ही इसका रंग भूरा होता है। बता दें कि ये तीन तरह की होती है- डार्क ब्राउन शुगर, अनरिफाइंड और डेमेरारा ब्राउन शुगर।
खबर ये भी हैं : Jio New Offer : अनलिमिटेड Reliance Jio लाया 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ Sony LIV, Zee5 सब्सक्रिप्शन भी फ्री, जानें कीमत
कैलोरी कंटेंट (Health Tips )
अक्सर लोग सोचते हैं कि ब्राउन शुगर कैलोरी में कम होते हैं और इसलिए वे व्हाइट शुगर की तुलना में अधिक हेल्दी हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। आपको शायद पता ना हो, लेकिन इन दोनों में कैलोरी की मात्रा लगभग समान होती है। ब्राउन शुगर में व्हाइट शुगर की तुलना में केवल 0। 25 कम कैलोरी होती है। उदाहरण के लिए, ब्राउन शुगर और व्हाइट शुगर दोनों के 1 चम्मच में लगभग 20 कैलोरी होंगी।
खबर ये भी हैं : Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त पर ताजा अपडेट, जानें कब खाते में आएंगे 1250 रुपए?
दोनों में से क्या है बेहतर (Health Tips )
न्यूट्रीशियनिस्ट साक्षी का कहना है कि दोनों के बीच पोषक तत्वों में अंतर ज्यादा नही होता है। ब्राउन शुगर और सफेद चीनी दोनों में कैलोरी अधिक होती है, और इन दोनों का सेवन अधिक मात्रा में करना सेहत के लिए अच्छा नही होता है। हालांकि, इन दोनों की बजाय आप मीठे के लिए कोई दूसरा ऑप्शन चुन सकते हैं।
खबर ये भी हैं : Viral Hindi Jokes : भिखारी – कुछ खाने को दे दो, लड़की – टमाटर खाओ, भिखारी – रोटी दे दो…
क्या है हेल्दी (Health Tips )
ऑप्शनसाक्षी कहती हैं कि ब्राउन या सफेद चीनी के ऑप्शन में आप कोकोनट शुगर या फिर गुड़ का पाउडर इस्तेमाल कर सकते हैं। ये सफेद और ब्राउन शुगर के मुकाबले ज्यादा हेल्दी ऑप्शन हैं।
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : थाईलैंड से बैतूल पहुंची तथागत बुद्ध की अष्टधातु निर्मित प्रतिमा
| WHATSAPP GROUP |
|




