बैतूल

Betul Samachar : मुलताई विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे निखिल बावने

Betul Samachar: Nikhil Bawne will contest elections from Multai Assembly.

सोशल मीडिया के माध्यम से दी जानकारी

Betul Samachar : मुलताई विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे निखिल बावने

Betul Samachar : (बैतूल)। चुनावी समय आ गया है। ऐसे में राजनीतिक कार्यकर्ता हो या फिर नेता सभी एक्टिव मोड़ में आ गए है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नेताओं ने अपने होडिंग्स,बैनर से लेकर सोशल मीडिया तक अपनी तैयारियां तेजी से शुरू कर दी है। ऐसे भी कई दावेदार है जो कि खुद को टिकट नहीं मिलने पर अपनी ही पार्टी के नेता को हरवाने के लिए भी प्रयासरत होंगे।

मुलताई विधानसभा से युवा नेता निखिल बावने के निर्दलीय चुनाव लडने के चर्चे भी खूब हैं। इन सबके बीच पार्टिया भी इन नेताओं पर नजर रख रही है कि किसमे कितना दम है और दावेदारी का मजबूत जनाधार आखिर क्या है। वहीं इन सब पर जनता भी चौक चौराहों से लेकर सोशल मीडिया तक चटखारे ले रही है।

हालांकि ये सभी पार्टियों के लिहाज से दावेदारी के लिए कोई मायने नहीं रखता है। क्योंकि राजनीतिक पार्टियां तो जनाधार, जातिय समीकरण और जिताऊ उम्मीदवारों को लेकर अपने सर्वे करवा चुकी है।भारतीय जनता पार्टी में टिकट की घोषणा के पहले ही कार्यकर्ताओं की नाराजगी उजागर होने लगी है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button