Betul Samachar : फोरलेन सड़क निर्माण के मुआवजे में परिक्षेत्र सहायक ने की हेरा फेरी
Betul Samachar: Circle Assistant manipulated the compensation for construction of four lane road
खोखराखेड़ा के कृषक गन्नू व मन्नू कोरकू को फर्जी तरीके से करवाया भुगतान

Betul Samachar : (बैतूल)। एन. एच 47 फोर लेन बैतूल-हरदा मार्ग में ग्राम पंचायत गवासेन के अंतर्गत खोखराखेड़ा के कृषकों को फर्जी तरीके से सड़क निर्माण के मुआवजे की राशि भुगतान करने का मामला सामने आया है। इस मामले की शिकायत ग्रामीणों ने कलेक्टर एवं वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) से की है। किसानों ने परिक्षेत्र सहायक विरेन्द्र ठाकुर द्वारा कृषक गन्नू व मन्नू कोरकू को फर्जी भुगतान करवाने का आरोप लगाया है।
खबर ये भी हैं: Betul Samachar : पेसा एक्ट समिति का निर्णय: शराब बिक्री पर 10 हजार, सेवन करने पर 5 हजार का अर्थ दंड
शिकायत आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि वनग्राम खोखराखेड़ा में परिक्षेत्र सहायक विरेन्द्र ठाकुर द्वारा एन.एच. 47 बैतूल-हरदा मार्ग पर ग्राम पंचायत द्वारा सार्वजनिक भूमि पर पेयजल कुआ का निर्माण कराया गया था, जिसको फोरलेन मे आने के कारण इसका एन. एच.आई. द्वारा कब्जा का भुगतान ग्राम पंचायत को किया जाना था, लेकिन कूटरचना तैयार कर वनरक्षक आकाश गव्हाडे डिप्टी रेन्जर, विरेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा गन्नू व. मन्नू कोरकू को लाभ दिलाया जा रहा है।
खबर ये भी हैं: iPhone 15 से भी जबरदस्त है Samsung Galaxy S23 FE, इस कीमत पर जल्द होगा लॉन्च
ग्रामीणों एवं पंचायत द्वारा विरेन्द्र सिंह ठाकुर एवं जांच दल को बार-बार बताने के बाद भी विरेन्द्र सिंह ठाकुर, आकाश गव्हाड़े वनरक्षक द्वारा वास्तविक पट्टे धारियों, पात्र अतिक्रमण धारियों को उचित लाभ न दिलाते हुए जिन्होंने कमीशन की बात कही उन्हीं व्यक्तियों को उचित लाभ दिलाया है। इसी प्रकार डिप्टी एवं आकाश गव्हाड़े ने मुनारे में भी रिश्वत लेने की बात कही।
खबर ये भी हैं: Betul Today Samachar : पांच सूत्रीय मांगो को लेकर कोटवार संघ ने सौंपा ज्ञापन
ग्रामीणों ने फोरलेन मार्ग में हुई धांधली की जांच कर दोषी कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। शिकायत करने वालों में ग्रामीण ओमकार, रामकिशन, साबूलाल, रामपालकन्हैया, मुन्नालाल, अमित, सालकराम सुमरन, मनसू यादव, नीरज, बस्तीराम, नंदकिशोर, छोटेलाल, किशन, बाजीलाल, समूलाल, घनश्याम आदि ग्रामीण शामिल है।
खबर ये भी हैं: Betul Today News : मेरी आवाज ही पहचान है कार्यक्रम में गूंजे स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के नगमें



