बैतूल

Betul News : बेलपत्र का पौधा भेंट कर शिक्षकों का किया सम्मान

Betul News: Teachers were honored by presenting a sapling of belpatra

Betul News : बेलपत्र का पौधा भेंट कर शिक्षकों का किया सम्मान

Betul News : (बैतूल)। डॉ.राधाकृष्णन सर्वपल्ली का जन्मदिन 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर सूर्यवंशी ढोलेवार कुन्बी समाज, खेड़ी सावलीगढ़ परगना युवा संगठन ने शिक्षकों को शाल-श्रीफल एवं बेलपत्र का पौधा भेंट कर सम्मानित किया। खेड़ी सावलीगढ़ परगना युवा संगठन के अध्यक्ष प्रितेश गंगारे ने बताया छात्र जीवन में अनुशासन बहुत जरूरी है।

डॉ. सर्वपल्ली अनुशासन के प्रिय थे। डॉ. सर्व पल्ली ने कहा था कि अगर शिक्षा सही तरीके से दी जाए, तो समाज की बुराईयां नष्ट हो जाएगी। उनके जन्मदिवस के मौके पर शिक्षकों का सम्मान किया और आशीर्वाद लेकर युवा संगठन की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर ब्लॉक समिति व ग्राम समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button