Betul Samachar : बजरंग दल कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकी
Betul Samachar: Threat to kill Bajrang Dal workers
संगठन ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत, विभिन्न मुद्दों पर किया ध्यान आकर्षण

Betul Samachar : (बैतूल)। बजरंग दल के कार्यकर्ता, जिला सुरक्षा प्रमुख सतनाम बावरा, वामन चढ़ोकार, मनोज काटोलकर पर मिथ्या, निराधार आरोप लगाते हुए जान से मारने, हिंदू मुस्लिम दंगा कराने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। संगठन ने अनावेदक राजा अली, अज्जू रावण भाई निजाम, सलीम अब्दुल, अशफाक अब्दुल, गुड्डू पंचर बिहारवाले, रहमान, इस्माइल कबाडी के खिलाफ नामजत शिकायत दर्ज करवाई है।
शिकायत आवेदन में उल्लेख किया गया है कि 29 अगस्त 2023 मंगलवार को अनावेदकों द्वारा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं एवं दक्षिण मुखी श्री बाल हनुमान मंदिर समिति पीडब्ल्यूडी माचना ब्रिज के लोगों पर निराधार, मिथ्या आरोप लगाते हुए ज्ञापन दिया। मंदिर समिति के लोगों ने 31 अगस्त 2023 को ज्ञापन द्वारा अपना पक्ष रखते हुए अनावेदकों की अपराधिक कार्यों एवं कट्टरवादी विचारों की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर उनकी गतिविधियों एवं कार्य की उचित जांच करने की मांग की। जिससे बौखलाकर अनावेदक बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर दिए गए ज्ञापन वापस लेने का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। साथ ही इनके द्वारा हिंदू मुस्लिम दंगा भड़काने की बात कही जा रही है।
पूर्व में अनावेदक राजा अली एवं उनके आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों द्वारा पीडब्ल्यूडी मंदिर परिसर एवं कार्यालय पर अवैध कब्जा कर बिरियानी सेंटर संचालित कर मंदिर के चारों ओर गंदगी करते रहे। शासकीय भूमि पर मजार का पक्का निर्माण करने की कोशिश की गई। मंदिर प्रांगण एवं पीडब्ल्यूडी की भूमि पर अपने वाहन एवं गुमठियां लगाकर अवैध कब्जा कर लिया था, मंदिर परिसर हिंदू आस्था का केंद्र होने के कारण बजरंग दल द्वारा इनकी गलत गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं अतिक्रमण हटाने प्रशासन से गुहार लगाई थी, जिस पर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए मंदिर कार्यालय से बिरयानी सेंटर बंद करवा दिया था, इसके बाद विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा मंदिर समिति के सहयोग से साफ सफाई कर मंदिर में प्रतिदिन पूजन, पाठ, धार्मिक गतिविधियां सुचारू रूप से प्रारंभ की गई एवं बजरंग दल का साप्ताहिक मिलन कार्यक्रम प्रति शनिवार आयोजित होने लगा, जिससे बौखलाकर इन कट्टरपंथियों ने बजरंग दल को गुंडा कहते हुए मिथ्या आरोप लगाए थे, इसके विरोध में बजरंग दल ने 3 जनवरी 2023 को जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा था।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि विगत दिनों ग्राम रावणवाड़ी में ग्रामीण जनों एवं प्रशासन द्वारा गौ हत्या करते हुए खून से रंगे हाथों अमीन अली को पकड़ा था जो की अनावेदक राजा अली का चचेरा भाई है दोनों ही का अली परिवार से संबंध है जिनकी सैकड़ो ट्रक एवं बसें संचालित होती है विश्वास सूत्रों से प्राप्त जानकारी से ज्ञात हुआ है इनके वाहनों द्वारा गौ मांस की तस्करी चोरी छुपे की जाती है इनके रामनगर में स्थित निज निवास के अंदर गोवध का कार्य भी विश्वास सूत्रों एवं मोहल्ले वालों से जानकारी प्राप्त हुई है साथ ही आरटीओ से संबंधित गैर कानूनी दलाली का कार्य, लैंड जिहाद एवं अपने गलत कार्यों इस्लामिक कट्टरता के लिए आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का उपयोग अली एंड कंपनी हमेशा करती रहि है, मूलतः परतवाड़ा अंजनगांव का रहने वाला अली परिवार बैतूल आकर इतने जल्दी कैसे करोड़पति बन गया, इनकी जिहादी मानसिकता को देखते हुए विस्तृत जांच होनी चाहिए कहीं इनका राष्ट्र विरोधी कट्टरपंथियों से संबंध तो नहीं है।
अनावेदक स्माइल कबाड़ी द्वारा इस क्षेत्र में गांजा बेचने जैसे आपराधिक कार्य किए जाते हैं, परंतु बजरंग दल की गतिविधियों के कारण यह अपना आपराधिक कार्य संचालित नहीं कर पा रहे हैं, और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर निराधार आरोप लगाकर अपराधी बताने की कोशिश इनके द्वारा की जा रही है महोदय जी अनावेदको की जिहादी मानसिकता जैसे गलत कार्यों में सफलता न मिलने के कारण इन लोगों ने आपराधिक प्रवृत्ति के मुस्लिम लोग अज्जू रावण भाई निजाम, जिन पर सैकड़ो मुकदमे थाने में दर्ज है, इनके द्वारा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकी तथा हिंदू मुस्लिम दंगा करने की धमकी दी गई।
साथ ही कार्यकर्ताओं पर निराधार आरोप लगाकर अपराधिक प्रकरण में फसाने की साजिश इनके द्वारा की जा रही है, ऐसा प्रतीत होता है इन कट्टरपंथियों द्वारा अपनी अपराधिक उद्दंडतापूर्वक इस्लामिक कट्टरता को बढ़ावा देने के मकसद से कोई बड़ी साजिश रची जा रही है जिस पर प्रशासन को विशेष ध्यान देना चाहिए।
राष्ट्रद्रोह की कार्रवाई की जाए
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल यह मांग करता है कि अनावेदक एवं उनके परिवार के लोगों की चल अचल संपत्ति, उनके व्यवसाय, उनके लोगों पर पंजीबद्ध आपराधिक प्रकरणों को ध्यान में रखते हुए उनके गलत कार्यों की गहन जांच की जय, साथ ही इनके इस्लामिक कट्टरता को ध्यान में रखते हुए कहीं इनका राष्ट्र विरोधी ताकते से संबंध तो नहीं है की भी जांच की जाए, संबंध पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए, हिंदू, मुस्लिम दंगा भड़काने का कहने वालों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह की कार्रवाई की जाए। यदि ऐसे अशांति फैलाने वाले मुस्लिम कट्टरपंथ्यों पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो बजरंग दल रोड पर आकर जन आंदोलन करने पर मजबूर होगा।
इन्होंने सौंपा ज्ञापन
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रांत गौ रक्षा प्रमुख कृष्णकांत गावंडे, विभाग सह संयोजक चंचल राजपूत, जिला अध्यक्ष रामकुमार वर्मा, जिला मंत्री राजेश प्रजापति, जिला संयोजक दुर्गेश भारती, जिला सह मंत्री राजू ठाकुर, जिला सह मंत्री मनीष रघुवंशी, जिला सहसंयोजक मोनू यादव, जिला सुरक्षा प्रमुख सतनाम बावरा, जिला बालोंपासना प्रमुख धनराज बड़ोदे, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अमित गावंडे, जिला महाविद्यालय प्रमुख गौरव राने, ग्रामीण प्रखंड सहसंयोजक दुर्गेश ठाकुर, नगर अध्यक्ष अभिषेक वर्मा, नगर मंत्री प्रकाश गार्वे, नगर संयोजक आशीष कसरादे, नगर सहसंयोजक भोला अमरूते, सदर खंड संयोजक शुभम यादव, भाजयुमो पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा भवानी गावंडे, दक्षिण मुखी बाल हनुमान समिति कार्यकर्ता- वामन राव चढोकर, मनोज काटोलकर, बच्चू वर्मा, सुखदेव लोखंडे, नंदकिशोर, लल्ली विश्वकर्मा, राजकुमार वर्मा, घनश्याम बाथरी, निहाल श्रीवास, गणेश बंगाली, प्रकाश खोबरे, बजरंग दल कार्यकर्ता- सार्थक वाघमोडे, राजा हिवराले, निक्की ठाकुर, विवेक खड़िया, गुलशन लोहार, अनूप मालवीय एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



