बैतूल

Betul Samachar : शासन की योजना के तहत भोगीतेड़ा स्कूल की छात्राओं को मिली साइकिल, छात्राओं ने कहा : साइकिल मिलने से अब समय पर आएंगे विद्यालय

Betul Samachar: Under the scheme of the government, the girl students of Bhogiteda school got the bicycle, the girl students said: Now the school will come on time after getting the bicycle

Betul Samachar : शासन की योजना के तहत भोगीतेड़ा स्कूल की छात्राओं को मिली साइकिल, छात्राओं ने कहा : साइकिल मिलने से अब समय पर आएंगे विद्यालयBetul Samachar : (बैतूल)। विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम भोगीतेड़ा के शासकीय हाई स्कूल में शासन की योजना अंतर्गत स्कूली छात्राओं को साइकिल वितरण की गई। साइकिल मिलने पर उत्साहित छात्राओं ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से वह अब तक स्कूल पैदल आती थीं। साइकिल मिलने से अब उन्हें स्कूल आने और घर जाने में मदद मिलेगी। ग्राम के वरिष्ठ शंकर गाडगे, जितेंद्रसिंह चंदेल ने इस मौके पर सभी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खूब मेहनत करो और सफलता प्राप्त करो।

संस्था के प्राचार्य हेमराज झरबड़े ने बताया कि शासन द्वारा विद्यालय से तीन किलोमीटर दूर निवासरत कक्षा 7वीं में प्रवेश करने वाली छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल प्रदान की गई है। इससे विद्यालय में अध्ययनरत ग्रामीण क्षेत्र की बालिकायें लाभान्वित हुई है।

छात्राओं को साइकिल मिलने से वह समय पर नियमित रूप से विद्यालय उपस्थित हो सकेगीं। इस मौके पर ग्राम के उपसरपंच रेखाराम महाले, पूर्व सरपंच गुलाब सिंह वाड़िवा, शिवपाल गोचरे, महेंद्रसिंह चंदेल, प्रवीण चौकीकर, प्रकाश बारमासे, स्कूल प्राचार्य हेमराज झरबड़े, पंचायत सचिव रूपचंद रावते, शिक्षक केआर साहू, चौहान, आर्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button